March Grah Gochar 2025 (मार्च ग्रह-गोचर 2025): मार्च साल का तीसरा महीना होता है। जिसमें होली का त्योहार मनाया जाता है। इसके अलावा इस महीने में चैत्र नवरात्रि का पर्व भी शुरू होता है। तो वहीं हिंदुओं के नए साल की शुरुआत भी इसी महीने में होती है। धार्मिक दृष्टि से ये महीना खास महत्व रखता है। इस साल का मार्च महीना और भी ज्यादा खास साबित होने वाला है क्योंकि इस महीने में पूरे ढाई साल बाद शनि का गोचर होने जा रहा है। इसके अलावा इस महीने में सूर्य और चंद्र देव ही अपनी-अपनी राशि बदलेंगे। जानिए मार्च के ग्रह-गोचरों का किन राशियों को लाभ प्राप्त होगा।
मार्च ग्रह गोचर 2025 (March Grah Gochar 2025)
14 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो वहीं शनि देव 29 मार्च को कुंभ राशि से मीन में आ जायेंगे। इसके अलावा चंद्र देव वैसे ही हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलेंगे। इस महीने का सबसे बड़ा ग्रह गोचर शनि ग्रह का ही माना जा रहा है।
मार्च ग्रह गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ (March Grah-Gochar Beneits)
मार्च में होने वाले शनि ग्रह के गोचर से 5 राशियों को लाभ मिलेगा। कर्क और वृश्चिक राशि वालों से शनि ढैय्या हट जाएगी। जिससे इस राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएगी। जो भी काम शनि ढैय्या की वजह से अटके थे वो पूरे होने लगेंगे। वहीं मकर राशि वालों को शनि के गोचर के दौरान शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे आपके अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे। जबकि कुंभ राशि वालों को साढ़े साती के सबसे कष्टदायी चरण से छुटकारा मिल जाएगा और इस राशि पर साढ़े साती का आखिरी चरण शुरू होगा। जो अमूमन कम कष्टदायी माना जाता है। तुला राशि वालों के लिए भी ये गोचर शानदार रहेगा।
