अध्यात्म

Mangal Gochar 2024: 12 जुलाई को मंगल करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन चार राशि वालों की बढ़ेगी दिक्कत

Mars Transit 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। इस ग्रह को शक्ति और साहस का कारक माना जाता है। मंगल के गोचर का असर सारी राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानें मंगल गोचर से किन राशि वालों की परेशानी बढ़ सकती है।

Image

Mangal Gochar 2024

Mangal Gochar 2024: 12 जुलाई को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। इस राशि में मंगल 26 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। वर्तमान समय में मंगल अपनी स्वराशि मेष में विराजमान हैं। मंगल के गोचर का प्रभाव हर राशि के जातक पर पड़ेगा। कुछ राशि के जातक को मंगल गोचर से लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशि वालों को इस गोचर से परेशानी हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस और ऊर्जा का कारक माना गया है। कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होने से जातक को साहस की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन राशि वालों की दिक्कते बढ़ सकती हैं।

इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक के लिए मंगल गोचर शुभ नहीं रहने वाला है। मंगल के गोचर से इस राशि के जातक की परेशानी बढ़ सकती है। इस समय में आपको धन की हानि हो सकती है। इसके साथ ही करियर में भी आपको नुकसान पहुंच सकता है। धन खर्च में भी वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि

मंगल का गोचर कर्क राशि के जातक को आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस समय में कर्क राशि वालों को सेहत का नुकसान हो सकता है। इस दौरान आप किसी भी तरह का निवेश ना करें नहीं तो आपको घाटा हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को भी कारोबार में परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि

मंगल का गोचर वृश्चिक राशि के सातवें भाव में होगा। इस गोचर से आपको करियर में बहुत परेशानी देखने को मिलेगी। मेहनत के बावजूद भी सफलता हाथ नहीं आएगी। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना होगा। इस समय में आप किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें और फालतू के वाद- विवाद से दूर रहें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के चौथे भाव में मंगल का गोचर होने जा रहा है। इस भाव में गोचर होने के कारण कुंभ राशि के जातक को धन संबंधी परेशानी का सामना करना होगा। इसके साथ ही छात्रों को भी सफलता पाने के लिए दौगुनी मेहनत करनी होगी। कारोबार करने वाले लोगों को घाटे का सामना करना होगा। सेहत का विशेष ख्याल रखें। मौसम संबंधी बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article