अध्यात्म

Bhimashankar Jyotirling: भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती का क्या है समय, यहां जानें सारी सटीक जानकारी

Bhimashankar Jyotirling Darshan And Aarti Timing: भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। इसका स्थान छठवें स्थान पर आता है। इस ज्योतिर्लिंग में लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। यहां नोट करें इस मंदिर के दर्शन और आरती का सही समय।

Image

Bhimashankar Jyotirling

Bhimashankar Jyotirling Darshan And Aarti Timing: भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पुणे में पास में स्थित है। इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 3,250 फीट है। इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने लाखों की संख्या में भक्त आते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव और त्रिपुरासुर राक्षस का इसी स्थान पर घमासान युद्ध हुआ था। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के पास ही भीमा नदी का उद्गम स्थान भी है। सावन के महीने और महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर में लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग के दर्शन लिए लगभग 230 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से भक्तों की सारी मुरादे पुरी होती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दशर्न का समय और आरती के समय के बारे में। यहां जानें सारी जानकारी।

कब से कब तक खुला रहता है भीमाशंकर (Bhimashankar Jyotirling Darshan Time)

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर खुलता है और रात के 9 बजकर 30 मिनट पर बंद हो जाता है। इस बीच में मंदिर दोपहर के 3 बजे आसपास 45 मिनट के लिए बंद होता है। यदि आप शिवलिंग के मूलस्वरूप का दर्शन करना चाहते हैं तो सुबह 5 बजे मंदिर पर पहुंच जाएं।

Bhimashankar Jyotirlinga Aarti Timings (भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग आरती टाइम)

आरतीसमय
काकड़ा आरतीसुबह 4 बजे
निर्जारूप दर्शनसुबह 5 बजे
मध्यान आरती दोपहर 3 बजे
श्रृंगार दर्शनदोपहर 4 बजे के बाद
संध्या आरतीशाम 7 बजे

Bhima Shankar Temple Abhishek Timings (भीमाशंकर मंदिर में अभिषेक का समय)

रोज की पूजा और अभिषेक सुबह 5 बजकर 30 मिनट से
नैवेद्य पूजादोपहर 12 बजे
अभिषेक दोपहर 12 बजे के बाद

Bhimashankar Temple Online Puja Booking (भीमाशंकर मंदिर पूजा के लिए बुकिंग)

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग में पूजा करवाने या दर्शन और आरती के लिए आप ऑनलाइन भी बुकिंग भी करवा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए आपको https://bhimashankar.net.in/ लिंक पर जाना होगा। यहां पर जाकर आप अपनी सुविधानुसार समय चुन सकते हैं और बुकिंग कर सकते हैं।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article