अध्यात्म

Shiv Panchamrit Vidhi: पंचामृत क्या होता है, कैसे बनाया जाता है, शिवलिंग पर कैसे चढ़ाएं

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि की पूजा में शिवलिंग का बहुत महत्व होता है। शिव जी के पूजा में पंचामृत का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं पंचामृत क्या होता है, इसे कैसे बनाया जाता है और इसे शिवलिंग पर कैसे चढ़ाते हैं।

Image

Mahashivratri 2024

Mahashivratri 2024: हिंदू धर्म में पंचामृत का बहुत महत्व है। कोई भी पूजा पंचामृत के बिना पूरी नहीं होती है। महाशिवरात्रि की पूजा में पंचामृत का खासतौर पर प्रयोग होता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन विशेष रूप से शिव जी की पूजा की जाती है और शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाया जाता है। इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं पंचामृत क्या होता है और इसे कैसे बनाया जाता है। शिवलिंग पर कैसे चढ़ाएं पंचामृत यहां जानें सारी जानकारी।

पंचामृत क्या होता है (What is Panchamrit)

पंचामृत पांच चीजों से बनकर बनता है। दूध, दही, दही, मधु, शक्कर, घी को मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। पंचामृत का प्रयोग हर पूजा में किया जाता है। पूजा के बाद इसे लोगों में प्रसाद के तौर पर भी वितरित किया जाता है।

पंचामृत कैसे बनाया जाता है (How is it Made)

दूध, दही, दही, मधु, शक्कर, घी को मिलाकर पंचामृत को तैयार किया जाता है। पंचामृत में 5-6 बड़े चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच घी, 2 कप दूध, 1 चम्मच ड्राई फ्रूट्स, 2 बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी, 1 बड़ा चम्मच शहद डालकर इसे तैयार किया जाता है।

शिवलिंग पर पंचामृत कैसे चढ़ाएं

शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। शिवलिंग का जल से अभिषेक करने के बाद पंचामृत चढ़ा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पंचामृत साफ सुथरे तरीके से बनाया गया हो। पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करने से साधक शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ... और देखें

End of Article