अध्यात्म

Shiva Mantra: ॐ नमः पार्वती पतये हर-हर महादेव..., महाशिवरात्रि पर इन मंत्रों का करें जाप

Maha Shivratri 2024 Puja Mantra: हिंदू धर्म की पूजा पाठ में मंत्रों का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि मंत्र जाप से भगवान जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। यहां जानिए महाशिवरात्रि पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Image

Mahashivratri Mantra, Shiv Ji Ke Mantra

Maha Shivratri 2024 Puja Mantra: शिवपुराण अनुसार महाशिवरात्रि पर्व हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। साल में आने वाली सभी शिवरात्रियों में से ये शिवरात्रि सबसे ज्यादा खास मानी जाती है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसी शिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि भगवान शिव का जन्म भी इसी शिवरात्रि के दिन हुआ था। ऐसे में ये दिन शिव शंकर भगवान की कृपा पाने के लिए खास माना जाता है। अगर आप भी महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनके इन विशेष मंत्रों का जरूर करें जाप।

Lord Shiva Mantra Shloka on Mahashivratri

Shiv Panchakshari mantra (शिव पंचाक्षरी मंत्र

भगवान शिव का सरल मंत्र: इसके जाप से भोलेनाथ को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है।

ऊँ नम: शिवाय।।

Shiv Dhyan Mantra (शिव ध्यान मंत्र)

भगवान शिव के ध्यान मंत्र का करें जाप: भगवान शिव के ध्यान मंत्र का 11 बार जाप करें।

ध्याये नित्यं महेशं रजतगिरिनिभं चारूचंद्रां वतंसं।

रत्नाकल्पोज्ज्वलांगं परशुमृगवराभीतिहस्तं प्रसन्नम।।

पद्मासीनं समंतात् स्तुततममरगणैर्व्याघ्रकृत्तिं वसानं।

विश्वाद्यं विश्वबद्यं निखिलभय हरं पञ्चवक्त्रं त्रिनेत्रम्।।

Bholenath Mantra (भोलेनाथ मंत्र)

गुप्त शिव मंत्र का करें जाप: महाशिवरात्रि के दिन गुप्त शिव मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है।

ॐ नमो भगवते श्री व्याधेश्वराय भूतनाथाय, भूत बाधां नाशय नाशय कष्टं चुरय चुरय मनोवाञ्छितं पूरय पूरय ॐ ह्रीं श्रीं श्रीं व्याधेश्वराय नम :

Om Namah Parvati Pataye Har Har Mahadev Lyrics In Hindi (ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव)

ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव

अर्थ- इस मंत्र का मतलब है मैं पार्वती के पति महादेव को प्रणाम करता हूं या करती हूं।

Shiva Namavali Mantra (शिव जी के मंत्र)

भगवान शिव के नामावली मंत्र का करें जाप: भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

  • श्री शिवाय नम:
  • श्री शंकराय नम:
  • श्री महेश्वराय नम:
  • श्री सांबसदाशिवाय नम:
  • श्री रुद्राय नम:
  • ओम पार्वतीपतये नम:
  • ओम नमो नीलकण्ठाय नम:

Maha Mrityunjay Mantra (महामृत्युंजय मंत्र)

महाशिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप: महाशिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें। मान्यता है इस मंत्र का जाप करने से सभी संकटों से छुटकारा मिल जाता है।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

Shiv Gaytri Mantra (शिव गायत्री मंत्र)

भगवान शिव के गायत्री मंत्र का करें जाप: मान्यता है भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करने से पितृ दोष, कालसर्प दोष, राहु और केतु दोष से छुटकारा मिलता है।

।। ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात ।।

Laghu Maha Mrityunjay Mantra (लघु महामृत्युंजय मंत्र)

भगवान शिव का लघु महामृत्युंजय मंत्र: अगर आपको महामृत्यंजय मंत्र का जाप करना कठिन लगता है तो लघु महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं। कहते हैं इस मंत्र के जाप से असाध्य रोग से छुटकारा मिल सकता है।

ॐ हौं जूं सः

Shiv Powerful Mantra (शक्तिशाली शिव मंत्र)

मनोकामना पूर्ति के लिए: अगर कोई ऐसी मनोकामना है जिसे आप पूरी करना चाहते हैं। तो इस मंत्र का सच्चे मन से जाप करें।

  • ॐ ऊर्ध्व भू फट् । ॐ नमः शिवाय । ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय ।
  • ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा ।
  • ॐ इं क्षं मं औं अं । ॐ प्रौं ह्रीं ठः ।
  • ॐ नमो नीलकण्ठाय । ॐ पार्वतीपतये नमः । ॐ पशुपतये नम:।

Shiv Mantra Jaap Vidhi (शिव मंत्र जपने की विधि)

मंत्रों का उच्चारण सही होना चाहिए। मंत्र जाप के लिए एक निश्चित संख्या निर्धारित जरूर कर लें। मंत्र जाप से पूर्व आसन बिछाएं और मंदिर में दीपक जलाएं। मंत्र जाप पूर्व दिशा की तरफ मुख करके करना चाहिए। मंत्र का जाप रुद्राक्ष माला के साथ करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article