अध्यात्म

Mahalaxmi Vrat 2024 Upay: महालक्ष्मी व्रत के दौरान करें ये खास उपाय, धन, धान्य से भर जाएगा भंडार

Mahalaxmi Vrat 2024 Upay: हिंदू धर्म में महालक्ष्मी व्रत का बहुत ही खास महत्व है। महालक्ष्मी व्रत के दौरान मां लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा की जाती है। महालक्ष्मी व्रत के समय में कुछ खास उपायों को करना शुभ होता है। आइए जानें इस व्रत के उपाय के बारे में।

Image

Mahalaxmi Vrat 2024

Mahalaxmi Vrat 2024 Upay: महालक्ष्मी का व्रत हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन से शुरू होता है। ये व्रत पूरे 16 दिनों तक चलता है। इस व्रत आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन समाप्त होता है। महालक्ष्मी व्रत के दौरान माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस साल इस व्रत की शुरुआत 11 सितंबर से हो गई है वहीं इस व्रत का समापन 25 सितंबर को होगा। महालक्ष्मी व्रत के समय में कुछ उपायों को करना बहुत ही शुभ होता है। ऐसे में आइए जानते हैं महालक्ष्मी व्रत के दौरान किन खास उपायों को करना चाहिए।

Mahalaxmi Vrat 2024 Upay (महालक्ष्मी व्रत उपाय)

श्रीयंत्र उपाय

महालक्ष्मी व्रत दौरान घर में श्रीयंत्र स्थापाति करें। श्रीयंत्र घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। इसे घर में पूजा स्थल में रखने से घर में धन- धान्य में वृद्धि होती है। इससे व्यक्ति की दरिद्रता दूर होती है और इसके साथ ही धन का भी आगमन होता है।

एकाक्षी नारियल

महालक्ष्मी व्रत के समय में घर में एकाक्षी नारियल ले आएं। एकाक्षी नारियल माता लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होती है। इससे घर में रखने से मां लक्ष्मी की खास कृपा प्राप्त होती है और घर में सकारात्मकता आती है।

16 चीजों का भोग

महालक्ष्मी का व्रत 16 दिनों तक चलता है, इसलिए मां लक्ष्मी को 16 तरह के अलग- अलग चीजों का भोग लगाना चाहिए। इन चीजों का भोग लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन की बरसा करती हैं।

पलाश का फूल अर्पित करें

महालक्ष्मी व्रत के पूजा के समय मां लक्ष्मी को पलाश का फूल जरूर अर्पित करें। गजलक्ष्मी को पलाश का फूल चढ़ाने से घर में शुभता आती है। ऐसा माना जाता है कि पलाश का फूल चढ़ाने से घर में लक्ष्मी ठहर जाती है।

सुपारी उपाय

महालक्ष्मी व्रत के दौरान पूजा के समय सुपारी और चांदी का सिक्का हाथ में लेकर ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा: इस खास मंत्र का जाप करें। इसके बाद सुपारी और सिक्के को अपनी जेब में डाल लें। ऐसा करने से आपकी जेब कभी खाली नहीं होगी।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article