अध्यात्म

Magh Month 2025 Vrat Tyohar List: माघ मास की हुई शुरुआत, यहां नोट करें इस महीने में आने वाले व्रत, त्योहार की लिस्ट

Magh Month 2025 Vrat Tyohar List: माघ मास की शुरुआत आज यानि 14 जनवरी 2025 से हो गई है। इस मास में कई सारे व्रत, त्योहार आते हैं। आइए यहां नोट करें माघ मास में आने वाले व्रत, त्योहार की पूरी लिस्ट हिंदी में।

Image

Magh Month 2025 Vrat Tyohar

Magh Month 2025 Vrat Tyohar List: सनातन धर्म में माघ मास को सबसे पवित्र मास में से एक माना जाता है। ये महीना हिंदी महीने का ग्यारहवां महीना होता है। इस मास में गंगा स्नान और दान का बहुत ही महत्व होता है। इसके साथ ही इस मास में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना करना लाभकारी होता है। माघ मास में बसंत पंचमी, सकट चौथ, मौनी अमावस्या जैसे कई प्रमुख व्रत, त्योहार आते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार माघ मास में सूर्य देव की पूजा करने से साधक पर सूर्य देव की कृपा सदा बनी रहती है। इसके साथ ही सारे कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं इस मास में पड़ने वाले प्रमुख व्रत, त्योहारों के बारे में।

Magh Month 2025 Vrat Tyohar List (माघ मास व्रत, त्योहार लिस्ट 2025)

15 2025, जनवरीबिहू
17 2025, जनवरीसकट चौथ, लम्बोदर संकष्ठी चतुर्थी
21 2025, जनवरीकालाष्टमी
25 2025, जनवरीषटतिला एकादशी
27 2025, जनवरीमासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत
29 2025, जनवरी माघी अमवस्या मौनी अमावस्या
30 2025, जनवरी माघ गुप्त नवरात्रि
1 2025,फरवरी विनायक चतुर्थी व्रत
2 2025, फरवरीबसंत पंचमी
4 2025,फरवरी नर्मदा जयंती
8 2025,फरवरीजया एकादशी व्रत
9 2025, फरवरीशुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत
12 2025,फरवरीमाघ पूर्णिमा व्रत,कुंभ सक्रांति और गुरु रवि दास जयंती

Magh Month Significance (माघ मास महत्व)

शास्त्र में माघ महीने को बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना गया है। ये महीना पवित्र नदी में स्नान करने और दान- पुण्य करने के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। इस मास में गंगा स्तुति और गंगा जी के मंत्रों का पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस मास में गंगा की महिमा गुणगान करने से मां गंगा की कृपा प्राप्त होती है। इस मास में तिल और गुड़ का सेवन करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article