अध्यात्म

Lohri Mantra 2024: लोहड़ी के दिन पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, अग्नि देव का मिलेगा आशीर्वाद

Lohri 2024 Date And Time: सिख समुदाय में लोहड़ी का बहुत महत्व है। ये त्योहार मुख्यतौर पर पंजाब में मनाया जाता है। मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। आइए जानते हैं लोहड़ी की पूजा के दौरान किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Image

Lohri Mantra 2024

Lohri Mantra 2024: इस साल लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। हालांकि कुछ लोग इसे 13 जनवरी को मना रहे हैं। ये त्योहार खासतौर पर सिख समुदाय के लोग मनाते हैं। इस दिन गेहूं, रेवड़ी मूंगफली, खील, चिक्का और गुड़ से बनी चीजें चढ़ाई जाती हैं। ऐसे में लोहड़ी के दिन घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए लोहड़ी जलाकर उसकी पूजा की जाती है। आइए जानते हैं लोहड़ी की पूजा के दौरान किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Lohri Mantra 2024 (लोहड़ी मंत्र 2024)

लोहड़ी की पूजा के समय इन मंत्रों का जाप करने से घर में सुख समद्धि आती है। लोहड़ी की अग्नि में तिल और रेवड़ी डालते दौरान भी इन मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है।

ॐ सूर्याय नमः

ॐ अदित्याय नमः

ॐ ह्रीं ग्रीं सूर्याय नमः

ॐ भास्कराय नमः

ॐ सूर्य देवाय नमः

ॐ अर्काय नमः

ॐ सवित्रे नमः

ओम सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा''

ॐ ताराय नमः

ॐ आदित्याय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्।

शादीशुदा जोड़ो के लिए खास होती है लोहड़ी

लोहड़ी हर किसी के लिए एक विशेष उत्सव है। लेकिन नवविवाहितों के लिए ये बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन घर में नई दुल्हन फिर से शादी का जोड़ा पहनती है। इसके बाद वह अपने पूरे परिवार के साथ लोहड़ी उत्सव में हिस्सा लेते हैं। साथ ही लोहड़ी में परिक्रमा करके अपने बड़ों से सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद लेते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article