Lohri Muhurat 2026: लोहड़ी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है 2026, लोहड़ी जलाने का टाइम क्या है आज का
- Authored by: मेधा चावला
- Updated Jan 13, 2026, 06:47 PM IST
Lohri Muhurat 2026 (आज लोहड़ी पूजा का समय 13 जनवरी 2026), Lohri Jalane ka Time 2026: लोहड़ी खासतौर पर उत्तर भारत, खासकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर का विशेष पर्व है। इस दिन लोग शाम के समय लोहड़ी जलाते हैं। यहां देखें 2026 में लोहड़ी जलाने का टाइम क्या है, लोहड़ी कितने बजे जलाई जाएगी, लोहड़ी पूजा शुभ मुहूर्त 2026।
लोहड़ी पूजा का शुभ मुहूर्त 2026 का
Lohri Muhurat 2026, Lohri Jalane ka Time 2026 (Lohri Puja Shubh Muhurat 2026): लोहड़ी का त्योहार सर्दियों के अंत और नई फसल के स्वागत का पर्व माना जाता है। 2026 में आज यानी 13 जनवरी, मंगलवार को लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। उत्तर भारत, खासकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में लोहड़ी का विशेष महत्व है। इस दिन लोग शाम के समय अग्नि जलाकर पूजा-अर्चना करते हैं और समृद्धि की कामना करते हैं। आइए जानते हैं लोहड़ी पूजा का आज का शुभ मुहूर्त, आज लोहड़ी मनाने का सही समय क्या है और लोहड़ी की अग्नि जलाने का टाइम 2026 में कब रहेगा।
लोहड़ी पूजा का शुभ मुहूर्त 2026
पंचांग के अनुसार, लोहड़ी 13 जनवरी 2026 (मंगलवार) को मनाई जाएगी। लोहड़ी की पूजा और अग्नि प्रज्वलन का सबसे शुभ समय सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में माना जाता है। आज सूर्यास्त लगभग 5:44 बजे होगा। ऐसे में प्रदोष काल का समय 5:45 PM से 7:15 PM के बीच का माना जाएगा। कुछ परंपराओं में यह शुभ समय 8:12 PM तक भी मान्य होता है। माना जाता है कि इसी समय अग्नि देव की पूजा करने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद मिलता है।
लोहड़ी कितने बजे मनाई जाती है
लोहड़ी मुख्य रूप से शाम के समय मनाई जाती है। सूर्यास्त के बाद जैसे ही अंधेरा घिरने लगता है, लोग घरों और मोहल्लों में एकत्र होकर लोहड़ी की तैयारियां शुरू करते हैं। आमतौर पर शाम 5:45 बजे के बाद लोहड़ी की शुरुआत होती है। इसके बाद शाम 6 बजे से लेकर रात 8 से 9 बजे के बीच लोहड़ी का उत्सव अपने चरम पर रहता है।
इसी दौरान गीत-संगीत, भांगड़ा-गिद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाज निभाए जाते हैं।
आज 13 जनवरी 2026 को लोहड़ी जलाने का टाइम क्या है
लोहड़ी की अग्नि जलाने के लिए सूर्यास्त के तुरंत बाद का समय सबसे उत्तम माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से इसे अग्नि देव को अर्घ्य देने का समय कहा जाता है। ऐसे में आज का लोहड़ी जलाने का शुभ समय 5:45 PM से 7:15 PM के बीच का रहेगा।
लोहड़ी का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
लोहड़ी की अग्नि सूर्य देव और अग्नि देव का प्रतीक मानी जाती है। इस समय अग्नि में तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी और पॉपकॉर्न अर्पित किए जाते हैं, जो अच्छी फसल और खुशहाली का प्रतीक माने जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन अग्नि में दी गई आहुति आने वाले समय में धन-धान्य, स्वास्थ्य और सौभाग्य का वरदान देती है। यही कारण है कि लोग पूरे परिवार के साथ इस पर्व को उत्साह और श्रद्धा से मनाते हैं।