अध्यात्म

Kashi Vishwanath Jyotirlinga: काशी विश्वनाथ में कितने बजे से शुरू हो जाता है दर्शन, यहां जानें आरती का सटीक समय

Kashi Vishwanath Jyotirlinga Aarti And Darshan Timing: बाबा विश्वनाथ का मंदिर काशी में गंगा नदी के पश्चिम तट पर स्थित है। ये 12 ज्योतिर्लिग में से सातवां ज्योतिर्लिंग है। यहां नोट करें इस मंदिर के दर्शन और आरती का सही समय।

Image

Kashi Vishwanath Jyotirlinga

Kashi Vishwanath Jyotirlinga Aarti And Darshan Timing: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बाबा विश्वना का मंदिर विराजमान है। ये मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ये सातवां ज्योतिर्लिंग माना जाता है। काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान भोलेनाथ के विश्वनाथ यानी विश्वेशर रूप को समर्पित है। काशी को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस जगह भगवान शिव स्वंय निवास करते हैं। काशी भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय स्थान है। बाबा विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए भारत के कौने- कौने से भक्त आते हैं। सावन के महीने में इस मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। पौराणिक मान्यता है कि काशी में जिन लोगों की मृत्यु होती है, उनको मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस मंदिर के दर्शन और आरती के समय के बारे में।

कब से कब तक खुला रहता है मंदिर (kashi Vishwanath Temple Darshan Timings)

बाबा विश्वनाथ मंदिर के कपाट मध्यरात्रि को 2 बजकर 30 मिनट पर खुल जाते हैं, लेकिन दर्शन करने का समय सुबह 4 बजे से शुरू होता है। सुबह 4 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक मंदिर खुला रहता है। रात के समय में शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं। जिन लोगों को मंगल आरती में शामिल होना होता है, वो लोग सुबह 3 बजे से मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं।

बाबा विश्वनाथ आरती का समय (kashi Vishwanath Temple Aarti Timings)

मंगला आरतीसुबह 3 बजे से लेकर 4 बजे तक
भोग आरती11 बजकर 15 मिनट से लेकर 12 बजकर 20 मिनट तक
सप्त ऋषि आरतीशाम 7 बजे से लेकर 8 बजकर 15 मिनट तक
संध्या आरतीरात 9 बजे से रात 10 बजकर 15 मिनट तक
शयन आरतीरात 10 बजकर 30 मिनट से 11 बजे तक

काशी विश्वनाथ आरती बुकिंग

बाबा विश्वनाथ मंदिर में आरती देखने के लिए आप ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। स्पेशल आरती में भाग लेने के लिए आप बाबा विश्वनाथ मंदिर के ओफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक सकते हैं। इसके साथ ही आप मंदिर ट्रस्ट की ऑफिशल वेबसाइट https://www.shrikashivishwanath.org/ लिंक पर क्लिक करके आरती की बुकिंग कर सकते हैं।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article