अध्यात्म

Shani Margi 2024: 2024 में शनिदेव कब चलेंगे सीधी चाल? इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी राहत

Shani Margi 2024: न्याय के देवता शनिदेव इस समय कुंभ राशि में वक्री हैं। 2024 के अंत तक ये वक्री से मार्गी अवस्या में आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं शनिदेव कब मार्गी होंगे और शनि के मार्गी से किन राशि वालों को राहत मिल सकती है।

Image

Shani Margi 2024

Shani Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। ये सबसे क्रूर ग्रह में से एक हैं। इनकी टेढ़ी दृष्टि जिस किसी पर पड़ जाती है। उसको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि ग्रह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना गया है। शनि के गोचर और वक्री, मार्गी का प्रभाव सारी राशियों पर पड़ता है। इस समय में शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में हैं। कुंभ राशि में शनिदेव 29 मार्च, 2025 तक रहने वाले हैं। शनि के इस राशि में रहने का प्रभाव हर राशि के जातक पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं शनिदेव वक्री अवस्था से मार्गी होंगे।

कब होंगे शनि मार्गी 2024

शनि वर्तमान समय में कुंभ राशि में वक्री अवस्था में हैं। शनि देव 29 जून को कुंभ राशि में वक्री हुए थे। वहीं ज्योतिषों के मतानुसार शनि देव चातुर्मास में भी वक्री ही रहने वाले हैं। इसके बाद देव उठनी एकादशी के दिन 12 नवंबर को चातुर्मास का समापन होगा। उसके बाद 15 नवंबर को शाम 08 बजकर 07 मिनट पर वक्री अवस्था से इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे। कुंभ राशि में शनि 29 मार्च 2024 तक रहने वाले हैं।

इन राशि वालों को मिलेगी राहत

कर्क राशि

शनि के मार्गी होने से कर्क राशि वालों को शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। इस समय में आपको धन का लाभ हो सकता है। इसके साथ कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। कारोबार में भरपूर मुनाफा होगा और करियर में भी तरक्की मिलेगी।

मकर राशि

इस समय शनि की साढ़े साती मकर राशि पर चल रही है। शनि के मार्गी होते हैं मकर राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इस दौरान आपको धन का भी लाभ मिलेगा। इसके साथ नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगा। निवेश करने के लिए उचित समय रहेगा।

कुंभ राशि

शनि मार्गी से कुंभ राशि वालों को भी चमत्कारिक लाभ मिल सकते हैं। करियर में सफलता हासिल होगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। काम में सफलता मिल सकती है। छात्रों को मेहनत से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बिजनेस में भी तरक्की मिल सकती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article