अध्यात्म

Karwa Chauth 2024 Chand Puja Vidhi: करवा चौथ पर चांद की पूजा कैसे करें, जानिए अर्घ्य विधि, सामग्री लिस्ट और मंत्र

Karwa Chauth 2024 Chand Puja Vidhi, Mantra: करवा चौथ व्रत चांद की पूजा के बिना अधूरा माना जाता है। इसलिए ही महिलाएं इस दिन चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार करती हैं। चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ पर चांद पूजा की विधि, मंत्र और सामग्री क्या है।

Image

Karwa Chauth 2024 Chand Puja Vidhi

Karwa Chauth 2024 Chand Puja Vidhi, Mantra (करवा चौथ पर चांद पूजा विधि): करवा चौथ व्रत इस साल 20 अक्टूबर को रखा जा रहा है। इस दिन सबसे पहले महिलाएं शाम में विधि विधान पूजा करेंगी फिर चांद के निकलने पर उसे अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलेंगी। दरअसल करवा चौथ व्रत में चांद की पूजा बेहद जरूरी मानी जाती है क्योंकि ये व्रत चंद्र दर्शन करके ही खोला जाता है। इस साल करवा चौथ का चांद शाम 7 बजकर 55 मिनट पर निकलने की उम्मीद है। चलिए आपको बताते हैं चांद को अर्घ्य देने की संपूर्ण विधि।

करवा चौथ 2024 चांद पूजा सामग्री (Karwa Chauth 2024 Chand Puja Samagri)

  • जल से भरा तांबे का लोटा
  • आटे का दीपक
  • छलनी
  • मिठाई
  • रौली, चावल
  • फूल

करवा चौथ पर चांद की पूजा विधि (Karwa Chauth 2024 Chand Puja Vidhi)

चांद के निकलने से पहले थाली सजाई जाती है। जिसमें एक करवे में जल भरकर रखा जाता है और साथ में रौली, चावल, छलनी, आटे का दीपक, मिठाई आदि चीजें भी थाली में रखी जाती हैं। चांद निकलने पर चांद की तरफ मुख करके खड़े हो जाएं। फिर सबसे पहले छलनी से चांद के दर्शन करें इसके बाद छलनी से ही अपने पति को भी देखें। फिर चांद को अर्घ्य चढ़ाएं साथ ही मिठाई का भोग भी लगाएं। इसके बाद आरती उतारें। फिर पति को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी जाती है। इसके बाद चंद्रमा पर सात सीकें फेंकी जाती हैं। इस तरह से चांद की पूजा करने के बाद पति अपनी पत्नी को पानी पिलाते हैं और मुंह मीठा करवाकर व्रत का पारण कराते हैं।

चांद को अर्घ्य देने का मंत्र (Chand Ko Arghya Dene Ka Mantra)

  • ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:
  • ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:
  • ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम। नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम।

चांद को अर्घ्य देने के बाद अपने पति का नाम बोलें

चंद्रमा को अर्घ्य देते समय अपने पति का पांच बार नाम लें और फिर एक सफेद फूल चंद्रमा को चढ़ाएं। कहते हैं करवा चौथ की रात में पति का नाम लेते हुए चंद्रमा को सफेद फूल या वस्त्र अर्पित करने से पति के जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

इसके बाद करें चंद्रमा रक्षा स्तुति

क्षीरोदार्णवसम्भूत आत्रेयगोत्रसमुद्भव:। गृहाणार्ध्यं शशांकेदं रोहिण्यसहितो मम ।। इस स्तुति को 5 या फिर 11 बार दोहराएं।

करवा चौथ व्रत 2024 से जुड़ी जानकरी

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article