बॉलीवुड अदाकारा काजोल और एक्टर अजय देवगन की लव स्टोरी के बारे में तो सब जानते हैं कि कैसे दोनों एक फिल्म के सेट पर मिले और फिर दोस्त बन गए। जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने धूमधाम से शादी की और घर बसा लिया। अब दोनों के दो बच्चे हैं, जो इंटरनेट पर धमाल मचाते रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि अजय देवगन को पसंद करने से पहले काजोल का दिल बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर के लिए धड़का था, जो इंडस्ट्री का कैसोनोवा कहलाता था। बॉलीवुड की हीरोइन्स उस पर फिदा थीं और काजोल भी उनमें से एक ही थीं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने कंटेंट क्रिएटर सुविज्ञ शर्मा को भेजा लीगल नोटिस, Anant Ambani जुड़े वीडियो पर उठाया सख्त कदम
Kajol को था Akshay Kumar पर क्रश

RECALL: जवानी में Ajay Devgn के दोस्त पर था Kejol को क्रश...20 साल बाद Karan Johar ने खोली पोल
बहुत कम ही ये बात जानते हैं कि बॉलीवुड अदाकारा काजोल जब इंडस्ट्री में नई-नई थीं तब उन्हें अक्षय कुमार बहुत पसंद थें। अक्षय के लिए दीवानगी का आलम ये था कि काजोल एक पार्टी में उन्हें ही तलाशती रहीं। एक रिएलिटी शो पर करण जौहर ने बताया था कि सालों पहले वो एक पार्टी में गए थे। यहां पर काजोल भी मौजूद थीं। तब दोनों के बहुत अच्छे दोस्त नहीं थे लेकिन उस पार्टी में यही दोनों यंग थे जिस कारण ये साथ में घूम रहे थे। अचानक से काजोल को पता चला कि वहां अक्षय भी आने वाले हैं और वो दीवानों की तरह अक्की के लिए तलाशने लगीं। कभी काजोल, करण का हाथ थामकर यहां जाती तो कभी वहां जाती। पार्टी में काजोल को अक्षय कुमार तो नहीं मिले लेकिन करण जौहर के साथ घूम-घूमकर उनकी उनसे दोस्ती हो गई। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 24 थप्पड़ जड़ Raza Murad ने सुजा दिया था Ranveer Singh का गाल, तब जाके बना 'पद्मावत' का परफेक्ट सीन
Ajay Devgn के साथ फिल्मी सेट पर हुई दोस्ती, फिर दोनों पड़ गए प्यार में

RECALL: जवानी में Ajay Devgn के दोस्त पर था Kejol को क्रश...20 साल बाद Karan Johar ने खोली पोल
काजोल और अजय देवगन भले ही इंडस्ट्री किड थे लेकिन पहले से एक-दूसरे को नहीं जानते थे। दोनों ने एक फिल्म साथ में साइन की, जिसके दौरान इनकी दोस्ती हुई। पहले तो काजोल को अजय देवगन बहुत की बोरिंग टाइप लगे थे लेकिन जैसे-जैसे इनकी बातें हुईं, वैसे-वैसे दोनों करीब आने लगे। बस फिर क्या था... दोनों जल्द ही दोनों में प्यार हो गया और फिर इन्होंने शादी कर ली।
Ajay Devgn-Kajol हैं इंडस्ट्री के सबसे सफल कपल
अगर इंडस्ट्री के सबसे सफल कपल्स की बात करें तो उसमें अजय देवगन और काजोल सबसे पहले नम्बर पर आते हैं। सालों से इनका रिश्ता लोगों के लिए उदाहरण है। माना जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में रिश्ते नहीं चलते हैं लेकिन इनकी शादी देखकर हर किसी को प्यार में भरोसा हो जाता है।
