टीवी मसाला

Bigg Boss 20: Scout OP के 'चड्डी' वाले खुलासे पर तिलमिलाईं गर्लफ्रेंड Kaashvi! रिएक्शन ने खींचा सबका ध्यान

Bigg Boss 20 Kaashvi Hiranandani On Scout OP New Video: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने गुल्लू के सामने लव गिल से जुड़ा शॉकिंग खुलासा किया है, जिस पर काशवी हिरानंदानी ने रिएक्शन दिया है।

Image

bigg boss 20: kaashvi hiranandani-scout op (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Kaashvi Hiranandani On Scout OP New Video: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में स्काउट ओपी (Scout OP) और गुल्लू की बातचीत ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। स्काउट ने गुल्लू के सामने लव गिल से जुडे़ कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। स्काउट ने दावा किया है कि लव गिल की वजह से वह ट्रॉमा में चले गए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने खुलासा ये भी किया है कि लव गिल ने उनकी चड्डियां तक धोई हैं। सोशल मीडिया पर स्काउट और गुल्लू की बातचीत का वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिस पर अब स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी (Kaashvi Hiranandani) का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें हर किसी का ध्यान खींच लिया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Upcoming TV Shows: दिसंबर में बैक-टू-बैंक धमाका करेंगे ये 7 नए शोज, पॉपुलैरिटी में Bigg Boss 20 को देंगे मात

स्काउट ओपी के बयान पर काशवी का रिएक्शन

काशवी हिरानंदानी लगातार स्काउट ओपी को बिग बॉस 20 के लिए सपोर्ट कर रही हैं। काशवी शो पर लाइव स्ट्रीमिंग करती हैं। इस दौरान वह कई मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं और अब काशवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्काउट ओपी और गुल्लू की बातचीत पर अपनी राय रख रही हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि काशवी, गुल्लू और स्काउट की बातचीत पर कुछ बोलती नहीं हैं, लेकिन उनके चेहरे के एक्सप्रेशन ही देखने लायक है। वीडियो में काशवी काफी सीरियस नजर आ रही हैं और अपने एक नाखून को चबा रही हैं, जिससे साफ है कि काशवी को स्काउट की ये बातचीत पसंद नहीं आई है। वीडियो जैसे जैसे आगे बढ़ता है, वैसे वैसे काशवी के चेहरे के एक्सप्रेशन काफी सख्त होते जाते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna से अलग होकर नए प्यार की तलाश में Akanksha Chamola, दिलचस्प रियलिटी शो से दिया हिंट

ट्रोल हुए स्काउट ओपी

    स्काउट ओपी बिग बॉस 20 में लव गिल पर किए खुलासे की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। स्काउट और गुल्लू के वीडियो पर लोग भर-भरकर अपनी राय रख रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि स्काउट ने जिसे अपना दोस्त इस शो में बनाया है, उसे ही डसा है। कुछ यूजर्स का भी कहना है कि स्काउट सच में बालक बुद्धि हैं। उन्हें नहीं पता कहां क्या बोलना होता है। हालांकि, अब सवाल उठ रहा है कि क्या सलमान खान वीकेंड का वार में इस मुद्दे को उठाते हैं। हर वीकेंड का वार में सलमान स्काउट के जरूर बात करते हैं और इस बार फैंस देखना चाहते हैं कि क्या इस मुद्दे पर सलमान स्काउट की क्लास लगाकर लव गिल का सपोर्ट करते हैं या नहीं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article