अध्यात्म

Kartik Purnima 2023 Date: इस दिन है कार्तिक पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और महत्व

Kartik Purnima 2023 Date: कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस दिन स्नान,दान का बहुत महत्व होता है। आइए जानते हैं कब है कार्तिक पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और महत्व। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Kartik Purnima

Kartik Purnima 2023 Kab Hai: हिंदू धर्म में तिथि पर्व का बहुत महत्व है। ऐसे में पूर्णिमा का व्रत करने से लोगों के जीवन में खुशियां आती हैं और इस लिहाज से कार्तिक मास की पूर्णिमा का अपना ही महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने से हमारे सभी पाप मिट जाते हैं और महान पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करने का और दान पुण्य करने का बहुत महत्व है। इस दिन दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इस साल 26 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। आइए जानते हैं पूजा विधि और महत्व के बारे में।

Kartik Purnima 2023 Kab Hai (कार्तिक पूर्णिमा तिथि)

इस साल कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर को मनाई जाएगी। इस तिथि का आरंभ 26 नवंबर को 3 बजकर 53 मिनट पर होगा। इस तिथि का समापम 27 नवंबर को 2 बजकर 54 मिनट पर होगा। ऐसे में उदय तिथि के कारण कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर को है।

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Kartik Purnima Shubh Muhurat)

इन दो शुभ समय में आप पूर्णिमा स्नान और दान कर सकते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर दो शुभ योग भी बन रहे हैं। दरअसल, 27 नवंबर, सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग का संयोग बनेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 1:35 बजे शुरू होता है और अगले दिन यानी सुबह 6:24 बजे तक रहता है। घंटा। 28 नवंबर.

कार्तिक पूर्णिमा महत्व ( Kartik Purnima Importance)

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत महत्व है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान मात्र से ही हमारे सारे पाप दूर हो जायेंगे और परलोक की प्राप्ति होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के साथ-साथ ये विशेष कार्य करते हैं, तो आपको भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी और आपके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article