अध्यात्म

Kajari Teej 2023 Puja Vidhi: पहली बार रख रही हैं कजरी तीज का व्रत, तो जान लें पूजा विधि

Kajari Teej 2023: कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन भगवान शिव और माता गौरी की पूजा की जाती है। कुंवारी कन्या भ कजरी तीज का व्रत मनचाहे वर के लिए रखती हैं। किस दिन रखा जाएगा कजरी तीज का व्रत। कजरी तीज पूजा विधि। किस विधि के करें पूजा। यहां जानें सबकुछ।

Image

Kajari Teej 2023 Puja Vidhi

Kajari Teej 2023 Date: सनातन धर्म में अनेक तीज- त्योहार मनाये जाते हैं। इन्ही में से एक है कजरी तीज का व्रत। कजरी तीज का व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत खास होता है। इस सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से कामना करती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार कजरी तीज व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने किया था। कजरी तीज का व्रत हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस बार ये कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर 2023 को रखा जाएगा। कजरी तीज को मुख्य रूप से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की स्त्रियां करती हैं। यदि आप भी पहली बार कजरी तीज का व्रत रखने जा रही हैं, तो इस व्रत की पूजा विधि जान लें।

Kajari Teej 2023 Puja Vidhi

कजरी तीज के दिन सुहागिन स्त्रियां सुबह उठकर स्नान आदि के बाद शिव जी का ध्यान कर के व्रत का संकल्प लें। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। पूरे दिन पीनी तक नहीं पीती हैं। यदि कोई महिला गर्भवती है तो वो दिन में एक बार फलहार कर सकती हैं। जो महिलाएं पहली बार कजरी तीज का व्रत रख रही हों उनको पूरे दिन भूखे रहकर भगवान शिव की भक्ति करनी चाहिए। कजरी तीज के दिन नीमाड़ी माता की पूजा की जाती है। इस दिन में नीमाड़ी माता की पूजा के समय उन्हें जल, फूल अर्पित करें। कजरी तीज के दिन नीमाड़ी माता को श्रृगांर का सामान चढ़ाएं। उसके बाद घर के सभी बढ़ों का आशीर्वाद लें और ब्रह्मणों को भोजन कराएं। शाम के समय सोलह श्रृंगार कर के चांद देवता की पूजा करें। इस दिन शाम को हाथों में जल और गेंहू के दाने लेकर चांद को अर्घ्य अर्पित करें। उसी स्थान पर चार बार परिक्रमा करने के बाद अपना व्रत खोल लें।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article