अध्यात्म

Kajari Teej 2023 Date : कब रखा जाएगा कजरी तीज का व्रत, जानें इसका महत्व

Kajari Teej 2023 Date : सनातन परंपरा में कजरी तीज का बहुत महत्व है। कजरी तीज को सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। कजरी तीज का व्रत हर साल भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। आइए जानते हैं कजरी तीज इस बार किस दिन पड़ेगी। कजरी तीज का महत्व क्या है। यहां जानें सबकुछ।

Image

Kajari teej 2023

Kajari Teej Kab Hai 2023: कजरी तीज का व्रत हर साल भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस व्रत का सनातान धर्म में खास महत्व है। इस दिन सुहागिने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस सुहागिन स्त्रियां विधिवत भगवान शिव और मां गौरी की पूजा- अर्चना करती हैं। ऐसी मान्यता है कि कजरी तीज का व्रत करने से अखंड सौभाग्य का वर प्राप्त होता है और संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। कजरी तीज का व्रत केवल सुहागिन स्त्रियां ही नहीं करती बल्कि कुंवारी कन्या भी इस व्रत को करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो भी कुंवारी कन्या कजरी तीज के दिन व्रत करती हैं और शिव गौरी की उपासना सच्चे हद्रय से करती हैं, उनको मनवांछित वर की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस साल कजरी तीज का व्रत किस दिन रखा जाएगा।

Kajari Teej Kab Hai 2023

सावन का महीना 31 अगस्त को खत्म हो रहा है। 1 सितंबर से भाद्रपद मास का आरंभ हो जाएगा। इस साल भादव महीने की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 1 सितंबर की रात 11 बजकर 50 मिनट से हो रही है और इसका समापन 2 सितंबर की रात में 8 बजे होगा। ऐसे में उदयातिथि के कारण इस साल कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर को रखा जाएगा।

कजरी तीज महत्व

पौराणिक कथा के अनुसार कजरी तीज का सबसे पहले व्रत माता पार्वती ने किया था। माता पार्वती ने शिव को पति रूप में पाने के लिए इस व्रत को किया था। कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए करती हैं। यदि कुंवारी कन्या इस व्रत का विधिवत पालन करती हैं तो उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में सुख, समद्धि आती है। कजरी तीज के दिन पूरे दिन निर्जला व्रत रहकर शाम के समय चांद की पूजा की जाती है। इस दिन चांद की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन हाथ में गेहूं के दाने और जल लेकर चांद देवता को अर्घ्य चढ़ाया जाता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article