July Month Festival List 2024: सनातन धर्म में व्रत, त्योहार का विशेष महत्व है। हर महीने में कोई ना कोई व्रत और त्योहार आते रहते हैं। जुलाई का महीना हिंदू नववर्ष का चौथा महीना हैं। ये हिंदी महीने का आषाढ़ महीना कहलाता है। इस महीने में गुप्त नवरात्रि से लेकर देवशयनी एकादशी तक के प्रमुख व्रत रखे जाते हैं। जुलाई के महीने में ही विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा भी निकाली जाती है। अब जल्द जुलाई का महीना शुरू होने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं जुलाई के प्रमुख तीज, त्योहारों की डेट के बारे में।
July Month Festival List 2024 (जुलाई 2024 व्रत त्योहार लिस्ट)
- 02 जुलाई 2024, - योगिनी एकादशी व्रत
- 03 जुलाई 2024,- प्रदोष व्रत
- 04 जुलाई 2024, - मासिक शिवरात्रि व्रत
- 05 जुलाई 2024, - आषाढ़ अमावस्या व्रत, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
- 07 जुलाई 2024, - जगन्नाथ रथ यात्रा
- 09 जुलाई 2024, - विनायक चतुर्थी व्रत
- 11 जुलाई 2024, - स्कंद षष्ठी व्रत
- 14 जुलाई 2024, - मासिक दुर्गाष्टमी, कर्क संक्रांति
- 17 जुलाई 2024, - देवशयनी एकादशी, गौरी व्रत प्रारंभ
- 18 जुलाई 2024, - प्रदोष व्रत
- 21 जुलाई 2024,- गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
- 22 जुलाई 2024 - सावन माह शुरू, पहला सावन सोमवार
- 24 जुलाई 2024- गजानन संकष्टी चतुर्थी
- 29 जुलाई 2024- दूसरा सावन सोमवार
