अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 25 June 2024: आषाढ़ महीने की चतुर्थी तिथि पर क्या होगा अभिजीत मुहू्र्त और राहुकाल का समय, यहां जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 25 June 2024 (आज का पंचांग 25 जून 2024): पंचांग के अनुसार आज 11 बजकर 11 मिनट के बाद आषाढ़ मास की चतुर्थी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन 2 बजकर 33 मिनट के बाद धनिष्ठा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। यहां जानें पूरा पंचांग

Image

Aaj Ka Panchang 25 June 2024

Aaj Ka Panchang 25 June 2024 (आज का पंचांग 25 जून 2024): आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन कृष्णपिंगल चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 58 मिनट से लेकर 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहने वाला है। राहुकाल में कोई भी शुभ काम ना करें। आज के दिन उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, क्योंकि आज के दिन इस दिशा में दिशा शूल रहने वाला है। अब पढ़ें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 25 June 2024 (आज का पंचांग 25 जून 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-आषाढ़ ,कृष्ण पक्ष

तिथि- चतुर्थी 11:11pm तक फिर पंचमी

व्रत-हनुमान जी के निमित्त मंगलवार व्रत

दिन-मंगलवार

सूर्योदय-05:22am

सूर्यास्त-07:21 pm

नक्षत्र- श्रवण 02:33pm तक फिर धनिष्ठा

चन्द्र राशि- मकर स्वामी- शनि

सूर्य राशि- मिथुन ,स्वामी -बुध

करण-बव12:18pm तक फिर बालव

योग- वैधृति 09:07am तक फिर विष्कुम्भ

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:58am से 12:41 pm

2विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:24 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:44 pm से 07:08 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:12am से 05:07am तक

5अमृत काल-06:08am से 07;56am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:52 से 12:44 तक रात्रि

संध्या पूजन-06:50pm से 07;50pm तक

दिशा शूल -उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल -दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

क्या करें- मंगलवार का व्रत रहें। शिवलिंग को मधु व जल दें व उनकी उपासना करें। आज रात्रि में पंचमी है। मन्दिर में भगवान शिव जी का दर्शन करें। मङ्गलवार व्रत बहुत ही फलदायी है। धार्मिक पुस्तकों सहित गुड़ के दान का बहुत महत्व है। उपवास फलाहार या जैसा आपका स्वास्थ्य हो, वैसा ही होगा। मन्दिर में शिवलिंग को बेलपत्र,मधु, दुग्ध व गंगा जल अर्पित करें। हनुमान जी की पूजा करें। बजरंगबली जी के नाम का निरन्तर मानसिक जप करते रहें।धार्मिक सतसंग करें। किसी भी शिव मंदिर परिसर में आम,बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। आज जल व मिठाई दान का भी बहुत महत्व है। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान मन्दिर में भंडारा भी करवा सकते हैं। गो माता को गुड़ व रोटी खिलाएं। चिड़ियों को दाना पानी दें।लाल वस्त्र का दान करें। शिव उपासना करें व मङ्गल के बीज मंन्त्र का जप करें। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।

क्या न करें- -बड़े भाई के किसी भी बात की अवज्ञा मत करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article