July Horoscope 2023 In Hindi: जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई ये जानने की प्रबल इच्छा रखता है कि उनके लिए साल का सातवां महीना कैसा रहेगा। बता दें ये महीना बेहद खास होने वाला है। जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। इस महीने गुरु पूर्णिमा, सावन सोमवार व्रत, श्रावण शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, संकष्टी चतुर्थी जैसे कई व्रत-त्योहार आएंगे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये महीना 4 राशि वालों के लिए सबसे लकी साबित होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
जुलाई महीने की लकी राशियां
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई महीना बेहद शुभ साबित होगा। नौकरी में मनचाहा प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्तों में मजबूत आएगी। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
जुलाई महीने में सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलेगा। अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस करने वाले जातक इस महीने खूब तरक्की हासिल करेंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
जुलाई का महीना धनु राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शुक्र के कारण प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। इस महीने भाग्य मजबूत रहेगा। मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
मकर राशि के जातकों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। यात्राओं से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए महीना बेहद शुभ रहेगा।
