अध्यात्म

Jitiya Vrat Paran Muhurat, Vidhi: जितिया व्रत का पारण आज कितने बजे होगा? जानें जितिया का पारण कैसे करें? पारण में क्या खाया जाता है?

Jitiya Vrat Paran Muhurat 2025, Parana Vidhi (जितिया पारण समय, नियम): कल जितिया व्रत था। महिलाओं ने आज निर्जला और निराहार उपवास रखा था। कल पूरे दिन व्रत रहने के बाद आज मुहूर्त देखकर व्रत खोला जाएगा और पारण किया जाएगा। यहां से आप जितिया के पारण का समय और पारण की विधि जान सकते हैं।

Image

जितिया व्रत 2025 पारण कब और कैसे करें? (AI Generated)

Jitiya Vrat Paran Muhurat 2025, Parana Vidhi (जितिया पारण समय, नियम): आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जितिया का व्रत रखा जाता है। इसे जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहते हैं। ये खास दिन कल ही था। इस दिन महिलाएं पूरे दिन बिना खाना और पानी के रहती हैं। फिर व्रत कथा सुनती हैं। इसके बाद अगले दिन व्रत का पारण किया जाता है। अब चूंकि कल जितिया व्रत था, तो यहां से आप जान सकते हैं कि जितिया का पारण कब किया जाएगा। कितने बजे जितिया का पारण होगा और पारण करने के नियम क्या हैं।

जितिया पारण कब है? (Jitiya Vrat Paran Date)

जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत का पारण इस साल 15 सितंबर 2025, सोमवार को किया जाएगा।

जितिया पारण टाइम 2025 (Jitiya Vrat Parana Time 2025)

जितिया के पारण के लिए 15 सितंबर को सुबह 6.10 से सुबह 8.32 के बीच का मुहूर्त ही शुभ मुहूर्त है। इस बीच आप पारण कर सकती हैं।

जितिया व्रत के पारण में क्या-क्या खा सकते हैं? (Jitiya Ke Parana Me Kya Khaye)

  • नोनी साग
  • अरबी
  • तुरई
  • कद्दू की सब्जी
  • गुड़ और घी
  • चावल का लड्डू

जितिया व्रत का पारण कैसे करें? (Jitiya Vrat Paran Vidhi In Hindi)

जितिया व्रत का पारण सूर्योदय के बाद किया जाता है। पारण के दिन सबसे पहले महिलाएं सुबह उठकर स्नान करती हैं और फिर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। इसके बाद पूर्वजों से भूलचूक के लिए माफी मांगी जाती है। फिर झींगा मछली, मडुआ रोटी, रागी की रोटी, तोरई की सब्जी, चावल और नोनी का साग खाकर व्रत खोला जाता है।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article