अध्यात्म

Shiv Bhajan Lyrics: महाशिवरात्रि 2024 के शुभ अवसर पर जया किशोरी ने रिलीज किया भोला भंडारी सॉन्ग, देखें वीडियो

Jaya Kishori Shivratri Song: महाशिवरात्रि पर्व इस साल 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर जया किशोरी ने शिव भक्तों के लिए भोला भंडारी नाम से गाना रिलीज किया है। ये गाना लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

Image

Jaya Kishori New Song

Jaya Kishori New Song: सनातन धर्म के लोगों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है। वैसे तो शिवरात्रि हर महीने में पड़ती है लेकिन फाल्गुन महीने की शिवरात्रि सबसे ज्यादा खास मानी जाती है। जो इस बार 8 मार्च को मनाई जाएगी। शिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर मशहूर कथावाचिका जया किशोरी ने नया गाना रिलीज किया है। जिसका नाम है भोला भंडारी। ये गाना शिव भक्तों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। 27 फरवरी को रिलीज किए गए इस गाने पर अब तक हजारों की संख्या में व्यूज भी आ चुके हैं। आप भी देखें जया किशोरी के इस नए गाने का वीडियो।

जया किशोरी ने ये गाना अपने यूट्यूब चैनल iamjayakishori पर रिलीज किया है। इस गाने में महाशिवरात्रि पर्व के महत्व के बारे में बताया गया है। ये गाना काफी ट्रेंड भी कर रहा है। यहां देखें गाने की वीडियो।

महाशिवरात्रि पर्व क्यों मनाया जाता है

धार्मिक मान्यताओं अनुसार महाशिवरात्रि पर्व इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए ये रात शिव-गौरा के मिलन की रात मानी जाती है। वहीं कुछ कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव एक लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। इसलिए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन कई शिव भक्त रुद्राभिषेक भी कराते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article