अध्यात्म

Itni Shakti Hamein Dena Data Lyrics: इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर होना, यहां पढ़िए पूरा लिरिक्स

Itni Shakti Hamein Dena Data Lyrics: इतनी शक्ति हमें दे न दाता, मनका विश्वास कमजोर हो ना ये प्रार्थना हर सुबह की जाती है। इस प्रार्थना को करने से सकारात्मकता ऊर्जा आती है। इसके साथ ही मन में विश्वास को जगाता है।

Image

Daliy Prayer

Itni Shakti Hamein Dena Data Lyrics: प्रार्थना करने से लोगों को सकारात्मकता ऊर्जा आती है। प्रार्थना करने का सुबह- सुबह का समय सबसे उचित माना जाता है। प्रार्थना करने से पूरा दिन सकारात्मकता से भरा रहता है। प्रार्थना के द्वारा हम ईश्वर से अपने जीवन के लिए अच्छी कामना करते हैं। आज हम आपके लिए बहुत ही प्यारी प्रार्थना लेकर आए हैं। ये प्रार्थना बहुत पुराने समय से स्कूलों में होती है। यहां देखें इतनी शक्ति हमें देना दाता का पूरा लिरिक्स।

Itni Shakti Hamein Dena Data Lyrics (इतनी शक्ति हमें देना दाता लिरिक्स)

इतनी शक्ति हमें दे न दाता

मनका विश्वास कमज़ोर हो ना

हम चलें नेक रास्ते पे हमसे

भूलकर भी कोई भूल हो ना

हर तरफ़ ज़ुल्म है बेबसी है

सहमा-सहमा-सा हर आदमी है

पाप का बोझ बढ़ता ही जाये

जाने कैसे ये धरती थमी है

बोझ ममता का तू ये उठा ले

तेरी रचना क ये अन्त हो ना

हम चले...

दूर अज्ञान के हो अन्धेरे

तू हमें ज्ञान की रौशनी दे

हर बुराई से बचके रहें हम

जितनी भी दे, भली ज़िन्दगी दे

बैर हो ना किसीका किसीसे

भावना मन में बदले की हो ना

हम चले...

हम न सोचें हमें क्या मिला है

हम ये सोचें किया क्या है अर्पण

फूल खुशियों के बाटें सभी को

सबका जीवन ही बन जाये मधुबन

अपनी करुणा को जब तू बहा दे

करदे पावन हर इक मन का कोना

हम चले...

हम अन्धेरे में हैं रौशनी दे,

खो ना दे खुद को ही दुश्मनी से,

हम सज़ा पाये अपने किये की,

मौत भी हो तो सह ले खुशी से,

कल जो गुज़रा है फिरसे ना गुज़रे,

आनेवाला वो कल ऐसा हो ना

हम चले नेक रास्ते पे हमसे,

भुलकर भी कोई भूल हो ना...

इतनी शक्ति हमें दे ना दाता,

मनका विश्वास कमज़ोर हो ना...

इतनी शक्ति हमे देना दाता प्रार्थना के लाभ

इस प्रार्थना को करने से हम ईश्वर इतनी शक्ति मांग रहें हैं कि हमेशा जीवन में कभी कोई भूला ना हो। हमे हमेशा नेक और ईमानदारी के पथ पर चलते हैं। हम ईश्वर से कह रहे हैं कि वो हमें अज्ञानता के अंधेरे से दूर रखे और हमारे भीतर ज्ञान का प्रकाश भर दे। सदा अपने भीतर अर्पण के भाव को अपने भीतर रखें। इस प्रार्थना का पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article