अध्यात्म

Hum Ko Man Ki Shakti Dena Lyrics: हमको मन की शक्ति देना मन विजय करें, दूसरों की जय से पहले खुद की जय करें...पढ़ें पूरे लिरिक्स

Hum Ko Man Ki Shakti Dena Lyrics: हमको मन की शक्ति देना मन विजय करें...इस प्रार्थना के बोल बेहद ही खूबसूरत है जो शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा भर देते हैं। ये प्रार्थना हर समय आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करती है।

Image

Hum Ko Man Ki Shakti Dena Lyrics

Hum Ko Man Ki Shakti Dena Lyrics: सुबह-सुबह प्रार्थना करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जिससे व्यक्ति दिन भर के कार्यों को अच्छे से पूरा कर पाता है। इसलिए कई लोग आज भी अपने दिन की शुरुआत प्रार्थना से करते हैं। प्रार्थना कई तरह की होती हैं। आज यहां हम आपको एक ऐसी प्रार्थना के बारे में बताने जा रहे हैं जो लंबे समय से स्कूलों की होती आ रही है। यहां देखिए हमको मन की शक्ति देना प्रार्थना के लिरिक्स।

हमको मन की शक्ति देना प्रार्थना (Hum Ko Man Ki Shakti Dena Lyrics)

  • हमको मन की शक्ति, देना मन विजय करें
  • दूसरों की जय से पहले खुद की जय करें
  • हमको मन की शक्ति, देना मन विजय करें
  • दूसरों की जय से पहले खुद की जय करें
  • भेद-भाव अपने दिल से साफ़ कर सकें
  • दूसरों से भूल हो तो माफ़ कर सकें
  • झूठ से बचे रहें, सच का दम भरें
  • दूसरों की जय से पहले खुद की जय करें
  • हमको मन की शक्ति, देना मन विजय करें
  • दूसरों की जय से पहले खुद की जय करें
  • मुश्किलें पड़े तो हम पे, इतना कर्म करें
  • साथ दे तो धर्म का, चलें तो धर्म पर
  • खुदपे होसला रहे, बदी से ना डरें
  • दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करें

प्रार्थना करने के नियम

प्रार्थना सरल और साफ मन से करनी चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि प्रार्थना करते समय ध्यान इधर उधर भटकाना नहीं चाहिए। इसलिए शांत वातावरण में प्रार्थना करना सबसे बढ़िया होता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article