अध्यात्म

Independence Day Vastu tips for peace: स्वतंत्रता दिवस पर सुख-शांति से भर जाएगा आपका जीवन, देखें वास्तु टिप्स

Vastu tips for Independence Day (स्वतंत्रता दिवस के लिए वास्तु): देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर आपका जीवन भी सुख समृद्धि से भर जाएगा, देखें देश के साथ साथ अपनी जिंदगियों में शांति का संचार करने के लिए वास्तु टिप्स। जिन्हें आपको इस स्वतंत्रता दिवस अपने जीवन में उतारना ही चाहिए।

Image

Independence day 2023 special vastu tips to follow for peaceful harmonious life in hindi

Independence day 2023 Vastu tips for peace in life: आज भारत बड़े ही गौरवशाली अंदाज में अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। अंग्रेजी शासन से देश को आजादी दिलाने वाला ये दिन कोई भी देशवासी भुलाए नहीं भुला सकता है। राष्ट्रिय त्योहार के इस दिन पर आप भी अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करना चाहते हैं, तो वास्तु टिप्स आपके बड़े ही काम की हो सकती है। ज्योतिष और अध्यात्मिक पहलू के अनुसार सेहत से लेकर शांति और खुशी के लिए भी वास्तु जरूरी महत्व रखता है। इस स्वतंत्रता दिवस देश और अपने जीवन में शांति का संचार करते रहने के लिए यहां देखें वास्तु टिप्स, जिन्हें आपको फॉलों करना ही चाहिए।

Vastu tips for 77th Independence Day celebration

  • शानदार स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए आपको सबसे पहले तो अपने घरों और दफ्तरों को अच्छे से साफ कर सजाना चाहिए। आप आज के दिन अपने घरों को देशभक्ति वाले अंदाज में तिरंगी रंग में सजा सकते हैं। आंगन में फूलों की रंगोली, गुब्बारे आदि लगाकर आप पूरे घर में सकारात्मक माहौल बना सकते हैं।
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आप जीवन में शांति के लिए दीए या मोमबत्ती जला सकते हैं। दीया जलाने का संबंध जीवन में सकारात्मकता और आस पास के वातावरण में शांति घोलने से होता है। आप कोई धूपबत्ती या अगरबत्ती भी जला सकते हैं।

  • घर में देशभक्ति की लहर जगाने के लिए आप किसी सेलेब की तस्वीर के बजाए राष्ट्रिय पिता महात्मा गांधी या किसी अन्य स्वतंत्रता सैनानी की फोटो लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको उन वीरों के बलिदान याद आते रहेंगे।
  • स्वतंत्रता दिवस के दिन को आप और बेहतरीन अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर बना सकते हैं। क्योंकि यही वक्त है देश और अपने परिवार के लिए प्यार और सम्मान जाहिर करने का। आप अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस के दिन देशभक्ति वाले गीत और फिल्में देख सकते हैं।
  • स्वतंत्रता दिवस वाले दिन आपको किसी से भी लड़ने या बहस करने से बचना चाहिए। क्योंकि आज का दिन सकारात्मकता और शांति को प्रमोट करने का दिन है। ऐसे में खासतौर से आज के दिन किसी प्रकार की लड़ाई और तनाव भरी बातें नहीं करनी चाहिए।
  • अगर आप आज के दौर में देश के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो किसी चैरिटी में दान दे सकते हैं। साथ ही साथ समाज के हित के लिए आपके छोटे-छोटे कदम भी बहुत मायने रख सकते हैं। आप हेल्थ से लेकर एजुकेशन तक में अपना समर्थन दे सकते हैं।
  • बेशक ही अगर आप स्वतंत्रता दिवस के इस पावन और गौरवशाली दिन पर निम्न बातों में से कुछ भी अपनाएंगे, तो आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होगा।

    TNN Spirituality Desk
    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

    और पढ़ें
    End of Article