Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 October 2022: सुजीत जी महाराज - आज चन्द्रमा तुला राशि में है व चित्रा नक्षत्र है। सूर्य अभी तुला व गुरु मीन में है। शनि मकर में वक्री हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व मिथुन राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--
यहां देखें आज का राशिफल
1 मेष राशिफल- आज सप्तम सूर्य व चन्द्रमा व द्वादश गुरु जाँब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
2 वृष राशिफल- आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।पीपल का पेड़ लगाएं।
3 मिथुन राशिफल - सूर्य -चन्द्रमा तुला का होकर घर -परिवार के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व पँचम चन्द्रमा बिजनेस के लिए अनुकूल है। जांब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व लाल रंग शुभ है।मूंग का दान करें।
4 कर्क राशिफल- सूर्य इसी राशि से चतुर्थ,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि सूर्य के साथ तुला में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।शिव उपासना करें। आज राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।
5 सिंह राशिफल- गुरु अष्टम व सूर्य -चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय भाव में रहेंगे।मङ्गल जमीन क्रय करने के लिए शुभ है। शुक्र व बुध जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।
6 कन्या राशिफल- सूर्य इसी राशि से द्वितीय रहकर आर्थिक लाभ देंगे। सप्तम गुरु व्यवसाय के लिए लाभकारी है।चन्द्रमा व्यय भाव में है।शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। जाँब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है।
7 तुला राशिफल- सूर्य-चन्द्रमा इसी राशि में होकर व्यवसाय के लिए शुभ फलदायक हैं।स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।व्यय पर नियंत्रण रखें।तुलसी वृक्ष लगाएं।
8 वृश्चिक राशिफल- सूर्य -चन्द्रमा द्वादश भाव में रहकर जाँब में प्रगति देंगे। गुरु पँचम संतान के लिए मंगलमय है।आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है ।कन्या व तुला राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।
9 धनु राशिफल-सूर्य तुला व शनि मकर में है। आज चन्द्रमा एकादश भाव में गोचररत है।इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है।जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। विष्णु जी को अर्पित तुलसी दल पास में रखें।
10 मकर राशिफल- सूर्य -चन्द्रमा तुला में हैं। शनि इसी राशि में वक्री व मङ्गल वृष में गोचर करेंगे। वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें।आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है।शिक्षा में सफलता मिलेगी ।जाँब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।बैगनी व हरा रंग शुुभ है।
11 कुंभ राशिफल- सूर्य तथा चन्द्रमा तुला व शनि इसी राशि से द्वादश में है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे। अन्न दान शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व नीला रंग शुुभ है। श्री गणेश जी की उपासना करें व फलों का दान करना श्रेयष्कर है।
12 मीन राशिफल- सूर्य -चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। जाँब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद उन्नति होगी। मङ्गल गोचर घर व मकान के लिए शुभ है। व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।नारंगी व लाल रंग शुभ है।
