अध्यात्म

Horoscope 22 September 2023: मेष से मीन तक, आज का सभी राशियों का राशिफल यहां देखें

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 22 September 2023 in Hindi: शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहेगा। मिथुन, कन्या, तुला वालों को नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। यहां जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल हिंदी में।

Image

Horoscope Today 22 September 2023 In Hindi

Horoscope Today (आज का राशिफल) 22 September 2023: शुक्रवार धन की देवी मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। कहते हैं जिन पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है उन्हें जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं होती। ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन मिथुन, कन्या, तुला समेत कई राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली है। इन राशियों के लोग नौकरी में तरक्की हासिल करेंगे। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल हिंदी में यहां।

मेष राशि

छात्र करियर को लेकर परेशान मत हों। मन का होना भी अच्छा, मन का न होना भी अच्छा। यदि अब तक मनमाफिक कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर आ गया है। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। जॉब व व्यवसाय के लिए दिवस मंगलमय है। शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। अन्न दान आपके लिए हितकर रहेगा।

वृषभ राशि

आज का दिन व्यस्तता से भरे रहने की सम्भावना है। मानसिक तनाव से बचें। ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल व गुड़ का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। विष्णु भगवान जी की पूजा करते रहें।

मिथुन राशि

आज का दिन व्यवसाय लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। गाय को पालक खिलाएं।

कर्क राशि

परिवार संग कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्य की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। हनुमान जी की उपासना करते रहें। मसूर का दान करें।

सिंह राशि

आप एक संघर्षशील व्यक्ति हैं। आप किसी भी कार्य में हाथ डाल देते हैं तो सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। किसी मेष राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

कन्या राशि

जॉब व व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। आप आज बहुत व्यस्त रह सकते हैं। पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। उड़द का दान करें।

तुला राशि

जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। बिजनेस को लेकर तनाव छोंड दें। आज घूमने टहलने का दिवस है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। कार्यों में लापरवाही जॉब के लिए हानिप्रद हो सकती है। असत्य बोलने से बचें। उड़द व गुड़ का दान करें।

वृश्चिक राशि

परिवार संग कहीं पिकनिक का आयोजन होगा। छात्रों का मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

धनु राशि

मन की अस्थिरता को रोकिए। अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। बड़े भाई का आशीर्वाद प्राप्त करें।

मकर राशि

व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। हनुमान जी की पूजा करें। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

कुंभ राशि

आप जॉब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में कुछ कार्य घर से करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बिजनेस में टेंशन प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। तिल का दान करें।

मीन राशि

छात्रों की शिक्षा अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। स्टडी को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। श्री कृष्ण मन्दिर जाएं। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। चने की दाल का दान करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें उससे चन्द्रमा की शुभता में आशातीत वृद्धि होती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article