अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 2 November 2022: इन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, धन प्राप्ति के प्रबल आसार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 09:25 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 2 November 2022: आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा और किन्हें मिलेगा धोखा जानिए यहां।

Image

Today Rashifal 02 November 2022: 2 नवंबर 2022 का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 2 November 2022: सुजीत जी महाराज- आज धनिष्ठा नक्षत्र है। चन्द्रमा मकर राशि में तत्पश्चात 02:19pm के बाद कुम्भ राशि में आ जाएंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व वृष राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आज दिन में शुभता के लिए तुलसी व बेल का पेड़ लगाएं।तुलसी से गुरु व बेल से मङ्गल की शुभता बढ़ती है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष- राशि स्वामी मंगल तृतीय गोचर रत हैं। दशम शनि व्यावसायिक लाभ देंगे। 02:19pm के बाद एकादश चन्द्रमा आज आपका मन आध्यात्मिक करेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। तिल का दान करें। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

वृष- आज का दिन खष्ठम सूर्य व 02:19 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि से दशम भाव में दिवस को शुभ बनाएंगे। ऑफिस के कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। शुक्र शुभ है व मंगल प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

मिथुन- 02:19pm के बाद नवम चन्द्रमा व इस राशि से पँचम सूर्य बड़ा पॉलिटिकल लाभ दे सकते हैं। शनि के अष्टम भाव में गोचर के कारण जाँब सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। मित्रों संग यात्रा सुखद रहेगा। मूंग का दान करें।

कर्क- आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। जाँब में विवादों से बचें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।उड़द का दान करें। घर के आंगन में तुलसी का पेड़ लगाएं।

सिंह- सूर्य का इस भाव से तृतीय गोचर आज जाँब में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। मीडिया,बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा व सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें व सात प्रकार के अन्न का दान करें।

कन्या- मीन का गुरु व 02:19 pm के बाद खष्ठम भाव में चन्द्रमा बेहतर हैं। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उन्नति से प्रसन्नता होगी। मङ्गल गोचर वाहन या जमीन क्रय करवा सकता है। आर्थिक लाभ सम्भव है। श्री विष्णुसहस्रनाम जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

तुला- शिक्षा में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी।छात्र छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज 02:19pm के बाद कुम्भ व मकर राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व हरा रंग शुभ है।निर्जन स्थान पर पीपल लगाना शुभ रहेगा।

वृश्चिक- सूर्य एकादश,02:19pm के बाद चन्द्रमा चतुर्थ तथा शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिलका दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान शिव जी की पूजा करें व मन्दिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।

धनु- आज 02:19 pm के बाद चन्द्रमा तृतीय व गुरु इसी राशि से चतुर्थ व सूर्य दशम भाव में हैं। जाँब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।

मकर- गुरु मीन व 02:19 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से सूर्य का अनुकूल लाभ मिलेगा। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें व फलों का दान करें।

कुंभ- 02:19 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। छात्र सफल रहेंगे। आर्थिक सुख में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। सात अन्न का दान करें।

मीन- 02:19 pm के बाद चन्द्रमा द्वादश व गुरु इसी राशि में हैं। तुला के सूर्य धन का आगमन करवा सकते हैं। एकादश शनि व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा। आईटी व मीडिया जाँब में सफलता के संकेत हैं। आज संतान की सफलता से खुश रहेंगे। पीला व हरा रंग शुभ है। शनि के मुख्य द्रव्य तिल का दान करना पुण्यदायी है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article