Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 18 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज- आज 18 नवम्बर 2022 है। 18 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है।यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 01सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है।आज 18-11-2022 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08का स्वामीग्रह शनि है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01,02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
जन्मांक01- शुभ अंक-09
जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 08 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र या स्किन सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। मंगल व सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।
जन्मांक02-शुभ अंक-03
जाँब व व्यवसाय-जाँब मे तनाव रह सकताहै। जन्मांक 04 व 08 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
जन्मांक03- शुभ अंक-04
जाँब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी शनि जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
जन्मांक04-शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 का स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी राहु है। रियल स्टेट व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मंगल व सूर्य के अंक 09 व 01 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
जन्मांक05-शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक05 व 07 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- गाय को पालक खिलाएं।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
जन्मांक06-शुभ अंक-04
जाँब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 08 व अंक 09 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-नेत्र /साइनस के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक07-शुभ अंक-06
जाँब व व्यवसाय-जाँब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक08-शुभ अंक-05
जाँब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी भी शनि है। शनि जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
जन्मांक09-शुभ अंक-02
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 04 व 08 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल व कम्बल इत्यादि का दान करें।
