Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 नवम्बर 2022: सुजीत जी महाराज - आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा पुष्य नक्षत्र व कर्क राशि में है।गुरु मीन राशि में ही हैं। सूर्य व बुध तुला में है।शनि मकर, शुक्र मङ्गल प्रधान वृश्चिक तथा मङ्गल मिथुन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ वृष व मकर राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज तुला व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मेष व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल।
यहां देखें आज 14 नवंबर 2022 का राशिफल
1. मेष- सूर्य सप्तम व्यवसाय के लिए शुभ व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में मंगलकारी हैं। आज गृह निर्माण में मंगल व सूर्य कुछ नया कर सकता है। शुक्र व बुध गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें। लव लाइफ सुखद रहेगा।।
2. वृष- गुरु के एकादश व चन्द्रमा के तृतीय गोचर उच्चाधिकारियों द्वारा प्रदत्त कार्यों में लापरवाही से बचने का संकेत दे रहा है। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।तिल का दान करें। युवा लव लाइफ से खुश रहेंगे।
3. मिथुन- मङ्गल इसी राशि में व चन्द्रमा द्वितीय है।जाँब में उन्नति संभावित है।राशि स्वामी बुध व मीन का गुरु गोचर स्वास्थ्य में अचानक बड़ा लाभ दे सकता है।लाल व आसमानी रंग शुभ है।प्रेम में खूबसूरत यात्रा की सम्भावना रह सकती है।गाय को पालक खिलाएं।
4.कर्क- चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं।शिव मंदिर के परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। शुक्र पँचम है।छात्रों के कॅरियर में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।नारंगी व हरा रंग शुभ है।
5. सिंह- व्यवसाय में संघर्ष है लेकिन नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।शमी व अपराजिता का पुष्प साथ में रखें।प्यार में भावुकता का भाव बना रहेगा।सूर्य पूजा करते रहें।
6. कन्या- बुध -सूर्य द्वितीय मङ्गल प्रदान करेंगे।एकादश चन्द्रमा व सप्तम गुरु आईटी,टीचिंग व मीडिया जाँब के लिए शुभ हैं। जाँब में बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।दाम्पत्य जीवन सुंदर व माधुर्यता से आच्छादित रहेगा।
7.तुला- आज जाँब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।बुध प्रतिकूल है,वाणी पर नियंत्रण रखें। आईटी व बैंकिंग से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है।वाहन क्रय करने की बात चलेगी। हरा व नारंगी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाये। शुक्र प्रेम को विवाह की तरफ ले जाएगा।
8.वृश्चिक- आज गुरु पँचम तथा चन्द्रमा भाग्यभाव में है।शनि का तृतीय गोचर व्यवसायको सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा।उड़द का दान करें।बैगनी व हरा रंग शुभ ।चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। पिता के आशीर्वाद से सूर्य की शुभता बढ़ती है।सूर्य उपासना भी करें।
9.धनु- मङ्गल सप्तम ,चन्द्रमा का अष्टम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव जाँब के लिए शुभ है।शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से आईटी व बैंकिंग जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
10. मकर- शुक्र एकादश धन देते हैं।चन्द्रमा का सप्तम व शनि का इस राशि में गोचर राजनीतिज्ञों के लिए शुभ है ।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।छात्रों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।नीला व सफेद रंग शुभ है।
11. कुंभ- शुक्र वृश्चिक व मङ्गल मिथुन में है।चन्द्रमा का खष्ठम व शनि का द्वादश प्रभाव स्वास्थ्य सुख के लिए प्रतिकूल है।द्वादश व्यय भाव है। दान पुण्य करें ।गुरु इसी राशि से द्वितीय है।गुरु कॅरियर को विस्तार देगा।यात्रा हो सकती है।ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है।सफेद व हरा रंग शुभ है।
12. मीन- सूर्य वृश्चिक व गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का पँचम प्रभाव शिक्षा व संतान के लिए शुभ है।शुक्र व्यावसायिक को लाभ दे सकता है। गुरु व चन्द्रमा धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।स का दान करें।किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।
