अध्यात्म

Panchang Today: मां कालरात्रि की पूजा आज, देखें महासप्तमी का पंचांग- शुभ मुहूर्त व राहुकाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 10:52 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 02 October 2022: 02 अक्टूबर, आज नवरात्रि का सातवां दिन है। शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि मां कालरात्रि को समर्पित होती है। यहां देखिए 02 अक्टूबर 2022 का पंचांग।

Image

Panchang Today, Aaj Ka Panchang 02 October 2022

Panchang Today (आज का पंचांग) 02 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। मूल नक्षत्र है। आज नवरात्र की सप्तमी है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। नवरात्र के इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें। आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 02 October 2022

दिनांक- 02 अक्टूबर 2022

दिवस- रविवार

माह- आश्विन, शुक्ल पक्ष

तिथि- अष्टमी

सूर्योदय- 06:18 am

सूर्यास्त- 06:03 pm

नक्षत्र- मूल

सूर्य राशि- कन्या

चन्द्र राशि- धनु

करण- गर

योग- सौभाग्य

02 अक्टूबर 2022 के शुभ मुहूर्त

02 अक्टूबर का अभिजीत मुहूर्त- 11:53 am से 12:45 pm तक।

02 अक्टूबर का विजय मुहूर्त- 02:31 pm से 03:26 pm तक

02 अक्टूबर का गोधुली मुहूर्त-06:41 pm से 07:06 pm तक

02 अक्टूबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article