राशिफल के अनुसार मेष राशि के लिए मंगलकारी रहने वाला है। वहीं मिथुन राशि के जातकों को काम में सफलता मिल सकती है। कन्या राशि के कोई नई डील पक्की होगी। वृश्चिक राशि के जातक किसी बिजनेस डील को लेकर परेशान हो सकते हैं। वहीं धनु राशि के छात्र को करियर में सफलता मिलने की संभावना है। मकर वाले बिजनेस में सफलता हासिल कर सकते हैं। कुंभ राशि के जातक किसी नये काम में लग सकते हैं। वहीं मीन राशि के जातक को थोड़ा तनाव हो सकता है। यहां पढ़ें सभी राशियों का क्या होगा हाल।

Mesh
आज का राशिफल मेष
दिवस मंगलमय है। जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका समय बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी की उपासना करें व सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग --लाल व पीला
शुभ अंक --01 व 02

Vrishbha
आज का राशिफल वृष
जॉब में बड़े लाभ की सम्भावना है। ज्यादा भाग दौड़ से बचें। आफिस में अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। धैर्य रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय -- शहद से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। तिल दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला
शुभ अंक --02 व 09

Mithun
आज का राशिफल मिथुन
आज का दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण रहने वाला है। जॉब के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।आज का उपाय ---विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी ।
शुभ अंक --05 व 07

kark
आज का राशिफल कर्क
आज जॉब वर्क से यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। दान पुण्य करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।आज का उपाय ---शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। मूंग का दान करें।।
शुभ रंग ---सफेद व लाल।
आज का शुभ अंक --04 व 08

Singh
आज का राशिफल सिंह
आप बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। करियर में समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र कर लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।आज का उपाय ---मसूर का दान आज का श्रेष्ठ दान है। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।।
आज का शुभ अंक--01 व 09

Kanya
आज का राशिफल कन्या
व्यवसाय में न्यू डील ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। स्टूडेंट्स करियर प्रोग्रेस में सफल रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है।आज का उपाय ---पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। मूंग की दाल का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी ।
आज का शुभ अंक --05 व 07

tula
आज का राशिफल तुला
आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। बिजनेस प्रोग्रेस बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग नेत्र रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।। मसूर का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
आज का शुभ अंक ---04 व 06

Vrishchik
आज का राशिफल वृश्चिक
बिजनेस में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। संतान के करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग --लाल व पीला ।
आज का शुभ अंक --03 व 09

dhanu
आज का राशिफल धनु
आज बड़े भाई के सहयोग से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है।
शुभ रंग --पीला व सफेद।
आज का शुभ अंक --01 व 09

makar
आज का राशिफल मकर
बिजनेस में प्रोग्रेस है। ऑफिस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान सहायक है।
शुभ अंक -नीला व हरा।
आज का शुभ अंक -05 व 07

Kumbh
आज का राशिफल कुम्भ
जॉब में नवीन पद या दायित्व प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय --शिवलिंग का कुशोदक से जलाभिषेक करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक --01 व 02

Meen
आज का राशिफल मीन
किसी नजदीक रिश्ते को लेकर तनाव रहेगा। रिलेशन के प्रति सकारात्मक सोच ही आपको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मित्रों का योगदान रहेगा।आज का उपाय ---महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। सप्त अन्न का दान सहायक है।
आज का शुभ अंक --02 व 03
