अध्यात्म

Horoscope Today 7 October 2023: मेष, मिथुन, सिंह और तुला राशि पर बरसेगी शनि देव की कृपा, जानें सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 7 October 2023: पितृ पक्ष चल रहा है। इस समय में पितरों की शांति के लिए श्राद्ध कर्म किया जाता है। 7 अक्टूबर को नवमी श्राद्ध है। इसे मातृ श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का क्या हाल होगा।

Image

Aaj Ka Rashifal

Horoscope Today (आजा का राशिफल) 7 October 2023: राशिफल के अनुसार 7 अक्टूबर शनिवार के दिन मेष राशि वालों को काम में सफलता मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि वालों को कारोबार में लाभ मिल सकता है। कर्क वालों को काम में लाभ मिलेगा। कन्या राशि वालों की मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। वहीं तुला वाले अपने काम में सफलता पा सकते हैं। कुंभ राशि वालों को थोड़ी परेशानी आ सकती है। मीन वाले काम को लेकर परेशान रह सकते हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल की हिसाब से सभी राशियों का क्या हाल रहने वाला है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

जॉब वालों के लिए आज का दिवस उमंगों भरा रहेगा। छात्र करियर के सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें।

आज का उपाय ---श्री गणेश जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग --पीला व लाल ।

आज का शुभ अंक --01 व 03

वृष

व्यवसाय में विवाद की सम्भावना है। असत्य का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें।वाणी पर संयम रखें।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग --नीला व हरा।

आज का शुभ अंक --नीला व आसमानी

मिथुन

आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है ।कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अनार का दान करना अच्छा रहेगा।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक --02 व 09

कर्क

आज आप मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।

आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।सप्त अन्न का दान फलदायी है।शुभ रंग --पीला व सफेद।आज का शुभ अंक -06 व 08

सिंह

आप परिवार में किसी कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। इस कार्य में किसी मेष व तुला राशि के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय --सूर्योपासना करें। गेंहू व गुड़ का दान भी करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक --02 व 05

कन्या

स्टूडेंट्स को अपने करियर को लेकर ज्यादा घबड़ाने की बात नहीं है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत।आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय --श्री कृष्ण जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी दल अर्पित करें।। उड़द का दान करें।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक --04 व 08

तुला

जॉब में सफल करेंगे। नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे।यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --घर के मंदिर में गणेश जी का पुजन करके दूर्वा व मोदक अर्पित करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक --06 व 08

वृश्चिक

धन का व्यय होगा। जॉब व बिजनेस ठीक रहेगा। रियल स्टेट में निवेश करें।मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें।। हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। उड़द का दान करें।

आज का शुभ अंक --04 व 05

धनु

धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में अपने प्रभाव को बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय ---पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।तिल व चावल का दान उत्तम फलदायी है।

शुभ रंग --पीला व लाल ।

आज का शुभ अंक --01 व 03

मकर

जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। व्यवसाय बेहतर होगा। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें ,आर्थिक लाभ होगा।।

शुभ रंग --हरा व नीला।

आज का शुभ अंक --05 व 06

कुम्भ

आप जॉब को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। गुड़ व चावल का दान करें।

शुभ रंग -नीला व हरा। आज का शुभ अंक -02 व 09

मीन

जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। छात्रों का करियर प्रोग्रेसिव रहेगा।ल व लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। नित्य हनुमान जी की उपासना करते रहें।

शुभ रंग --पीला व लाल।

आज का शुभ अंक --02 व 03

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article