अध्यात्म

Horoscope Today 6 October 2023: जितिया व्रत के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 6 October In Hindi: हर साल आश्विन मास की अष्टमी तिथि को जितिया का व्रत रखा जाता है। इस साल जितिया का व्रत 6 अक्टूबर को रखा जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने संतान की मंगल कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन कुछ राशियों की किस्मत खुलने वाली है। जानते हैं सभी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Horoscope Today (आज का राशिफल) 6 October 2023: जितिया का व्रत हर साल आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस साल ये व्रत 6 अक्टूबर को रखा जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। आज के दिन मेष राशि वलाों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। वहीं कर्क वाले किसी यात्रा पर जा सकता हैं। सिंह वालों को काम में सफलता मिल सकती है। वहीं कन्या राशि वाले थोड़े परेशान हो सकते हैं। धनु वालों की किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल क्या रहने वाला है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

आज व्यावसायिक सफलता के मार्ग में बाधाओं का सामना करना होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें।

आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है।

शुभ रंग -लाल व पीला।

आज का शुभ अंक -02 व 09

वृष

जॉब में कार्यस्थल पर इधर उधर की बातों का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे ।धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।

शुभ रंग --नीला व हरा।

आज का शुभ अंक --02 व 08

मिथुन

आज का दिन बिजनेस में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर के पॉवर सेक्टर,रियल स्टेट या बैंकिंग में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक --04 व 06

कर्क

मित्रों संग कहीं धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र करियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें।

आज का उपाय -सूर्योपासना जरूरी है।श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

शुभ रंग - हरा व नीला

आज का शुभ अंक --05 व 07

सिंह

उच्चाधिकारी की सहायता से कामयाबी मिलेगी। सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। व्यवसाय को सही दिशा दें।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक --06 व 07

कन्या

आपको अपने जॉब को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। योजनाओं को टालें मत।समय पर सही कार्य करें।यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे । उनका करियर अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय - शिवलिंग को शहद व गंगा जल अर्पित करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक --05 व 06

तुला

व्यवसायी लाभान्वित होंगे। लाइफ स्टाइल सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। जॉब से खुश रहेंगे।

आज का उपाय -घर के मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। मूंग का दान करें।

शुभ रंग - नीला व बैगनी।

आज का शुभ अंक -05 व 06

वृश्चिक

बेहतर होगा कि आप खुद के विश्वास व आत्मबल को स्ट्रांग करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ अंक --04 व 06

आज का शुभ रंग -लाल व नारंगी

धनु

किसी पुराने प्रिय मित्र के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।जाँब वर्क को और बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय- सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

शुभ अंक -01 व 02

आज का शुभ रंग -पीला व लाल

मकर

स्टडी पहले से बेहतर होगी। छात्र मेहनत बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। बृहस्पति के द्रव्य चने की दाल व केला का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

आज का शुभ अंक --हरा व आसमानी

कुम्भ

आप जॉब को लेकर तनाव व बिजनेस में कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ अंक --06 व 07।

आज का शुभ रंग -हरा व नीला

मीन

जॉब को लेकर परिवर्तन के विचार में रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में सफल रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है।

आज का उपाय -कर्म व श्री अरण्यकाण्ड पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक --01 व 03

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article