2 November 2023 In Hindi: राशिफल के अनुसार मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। मिथुन राशि के जातकों को जॉब में तरक्की मिल सकती है। कर्क राशि के जातकों का आज का दिन मंगलमय होने वाला है। वृश्चिक राशि वालों को धन का लाभ मिल सकता है। तुला वालों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को काम में सफलता मिल सकती है। मीन राशि के जातकों को लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल । यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Mesh
आज का राशिफल मेष
स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब के लिए समय संघर्ष का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि एकाएक धार्मिक यात्रा का संयोग बने। लव लाइफ के लिए समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना करें व सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग --लाल व पीला
शुभ अंक --01 व 02

Vrishbha
आज का राशिफल वृष
जॉब में बड़े लाभ की सम्भावना है। बिजनेस में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय -- दही व जल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला
शुभ अंक --01 व 09

Mithun
आज का राशिफल मिथुन
आज का दिन स्टुडेंट्स के लिए बहुत बेहतर रहने वाला है। जॉब के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी ।
शुभ अंक --04 व 05

kark
आज का राशिफल कर्क
आज का दिवस मंगलमय हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। क्रोध पर नियंत्रण करें। यात्रा के लिए बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।आज का उपाय ---शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर कुशोदक से जलाभिषेक करें। मसूर का दान करें।।
शुभ रंग ---सफेद व लाल।
आज का शुभ अंक --04 व 08

Singh
आज का राशिफल सिंह
स्टूडेंट्स करियर को और बेहतर करने के प्रयास में रहेंगे। पिता की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।आज का उपाय ---सप्तअन्न का दान आज का श्रेष्ठ दान है। गुरु का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।।
आज का शुभ अंक--02 व 09

Kanya
आज का राशिफल कन्या
आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। ऑफिस में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में सफलता है।आज का उपाय ---पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। तिल का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला ।
आज का शुभ अंक --05 व 08

tula
आज का राशिफल तुला
जॉब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।बिजनेसमैन सफल रहेंगे । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग श्वांस रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक ---03 व 05

Vrishchik
आज का राशिफल वृश्चिक
बिजनेस में प्रगति को लेकर मन खुश रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान आज हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग --लाल व पीला ।
आज का शुभ अंक --04 व 08

dhanu
आज का राशिफल धनु
आज बिजनेस में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग रहेगा। बिजनेस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से अब मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है।
शुभ रंग --पीला व लाल।
आज का शुभ अंक --03 व 09

makar
आज का राशिफल मकर
बिजनेस में कुछ परेशानी है। जॉब में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।आज का उपाय --हनुमानचालीसा का 07 पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान सहायक है।
शुभ अंक -नीला व हरा।
आज का शुभ अंक -05 व 04

Kumbh
आज का राशिफल कुम्भ
व्यवसाय में प्रगति से खुश रह सकते हैं। कुछ पारिवारिक समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।आज का उपाय --शिवलिंग का कुशोदक से जलाभिषेक करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक --01 व 02

Meen
आज का राशिफल मीन
जॉब में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। छात्रों की सकारात्मक सोच ही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मित्रों का योगदान रहेगा।आज का उपाय --गायत्री मंत्र का जप करें। फलों का दान सहायक है।आज का शुभ अंक --02 व 03
