अध्यात्म

Horoscope Today, 02 May 2023: आज धनु और वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा फायदा, जानिए आज का राशिफल यहां

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated May 2, 2023, 05:56 AM IST

Horoscope Today 02 May 2023, Aaj Ka Rashifal In Hindi: आज 02 मई 2023 है। ग्रह-नक्षत्रों के गोचर आज कई राशियों को प्रभावित करेंगे। किसी के जीवन में खुशियां, तो किसी को कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आज धनु और वृश्चिक राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। इसके अलावा कन्या व तुला राशियों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। हालांकि कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। चलिए अब, मेष, मीन मिथुन, कर्क और कुंभ समेत आज के सभी 12 राशिफल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Image

Horoscope Today, 02 May 2023

Horoscope Today 02 May 2023, Aaj Ka Rashifal In Hindi: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के तृतीय चरण व कन्या राशि में है।गुरु मेष राशि में ही हैं । सूर्य,बुध,गुरु मेष व शनि कुम्भ में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कन्या व तुला राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर कन्या व तुला राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा, प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। मेष राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। कर्क के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल...

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal )

1. मेष- सूर्य व चन्द्रमा गोचर बिजनेस में संघर्ष दे सकता है। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें। हनुमान जी की उपासना करें।

2. वृष- सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के इस राशि से पंचम गोचर की अनुकूलता के कारण शिक्षा में प्रगति के संकेत हैं। नौकरी के प्रति लापरवाही से बचें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

3. मिथुन-व्यवसाय के नवीन प्रोजेक्ट में प्रोग्रेस संभावित है। राशि स्वामी बुध व शनि का गोचर आध्यात्मिक लाभ दे सकता है। लाल व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी धार्मिक स्थान पर बेल व आम का पेड़ लगाएं।

4. कर्क- चंद्रमा इस राशि से तृतीय व गुरु का मेष गोचर बहुत ही शुभ है।सूर्य दशम में हैं। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

5. सिंह-शिक्षा में सफलता है। नौकरी में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। ज़मीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं,असत्य व कटु वाणी से बचें। श्री कृष्ण जी की उपासना करें।

6. कन्या-अष्टम गुरु व सूर्य स्वास्थ्य सुख के लिए प्रगतिकारक हैं। बहुत दिन से रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब कुम्भ गोचर यानी खष्ठम गोचर करके शुभता प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। गुरु का आशीर्वाद लें।

7. तुला-आज नौकरी में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र व शनि प्रगति का कारक ग्रह है। धार्मिक यात्रा होगी। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है। मकान क्रय करने की बात चलेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाये।

8. वृश्चिक- आज सूर्य खष्ठम व गुरु मीन में आज के दिवस को सफल करेंगे। व्यवसाय में प्रगति को लेकर उत्साह होगा। उड़द का दान करें।बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें तथा बड़े के आशीर्वाद से मंगल की शुभता बढ़ती है।

9. धनु-शुक्र व बुध का प्रभाव बैंकिंग व मैनेजमेंट जाँब के लिए शुभ है। शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से व्यावसायिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लें।

10. मकर- चन्द्रमा का कन्या राशि में व सूर्य का चतुर्थ गोचर प्रगतिकारक है। शनि राजनीति का कारक ग्रह है। छात्रों को सफलता मिलेगी। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।।

11. कुंभ-चन्द्रमा कन्या यानि अष्टम हैं। इस राशि के शनि पॉलिटीक्स में सफलता देंगे। धार्मिक यात्रा करें। शुक्र प्रेम को विस्तार देगा, युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।यात्रा से लाभ मिल सकता है। लाल व नीला रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

12. मीन- सप्तम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु शुभ फल देंगे। मंगल का इस राशि से द्वितीय प्रभाव छात्रों के लिए प्रगतिकारक है। द्वादश शनि पॉलिटिक्स में लाभ दे सकता है ।शुक्र बिजनेस में सफलता की प्राप्ति कराएगा। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article