अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 12 October 2022: आज का राशिफल, धनु समेत इन राशियों के लिए खुशनुमा दिन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 06:19 AM IST

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 October 2022 in Hindi: आज का दिन तुला और मकर राशि वालों के करियर के लिए शानदार है। सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। जानिए बाकी सभी राशि वालों के लिए ये दिन कैसा रहने वाला है।

Image

Horoscope Today, 12 October 2022: 12 अक्टूबर 2022 का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 October 2022: सुजीत जी महाराज- सूर्य आज कन्या राशि में ,मङ्गल वृष में व भरणी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। वृष व मकर राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

1. मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि में व सूर्य का इस राशि से खष्ठम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। आईटी व बैंकिंग फील्ड के जात लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।दाम्पत्य जीवन सुंदर रहेगा।

2. वृष- आज का दिन मङ्गल इसी राशि में,सूर्य कन्या व चन्द्रमा द्वादश है। धार्मिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व आसमानी रंग शुभ है। इस राशि में मङ्गल प्रेम में बहस से विवाद दे सकता है।

3. मिथुन- मङ्गल द्वादश व चन्द्रमा एकादश भाव में है। सूर्य का इस राशि से चतुर्थ रहना जाँब में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है।मूंग का दान करें। युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी।

4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का मेष गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मूंग का दान करें। मङ्गल एकादश रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे। प्यार में असत्य वाणी से बचें।तुलसी का पेड़ लगाएं।

5. सिंह-आज सूर्य का द्वितीय व चन्द्रमा का दशम गोचर छात्रों के लिए मंगलमय है। राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व गुड़ का दान करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। लव लाइफ में तनाव संभावित है।

6. कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में है। पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।हरा व आसमानी रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें। लव लाइफ को बेहतर करने के लिए श्री कृष्ण मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

7. तुला-मङ्गल का वृष व चन्द्रमा का मेष में होना आईटी व मीडिया फील्ड के लिए बेहतर है। गुरु खष्ठम गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। दाम्पत्य जीवन मे माधुर्यता बनी रहेगी।

8. वृश्चिक- आज सूर्य का एकादश गोचर व्यवसाय में उन्नयन देगा। तुला के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। मङ्गल सप्तम लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। शुक्र अनुकूल है।

9. धनु- मंगल खष्ठम स्वास्थ्य खराब करता है। आज सूर्य कर्म स्थान यानी दशम व शनि का इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व पीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ में ज्यादा इमोशन मत आने दें।

10. मकर- मङ्गल पँचम संतान को प्रगति देगा। राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य कन्या तथा चन्द्रमा मेष में हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे।

11. कुंभ- आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि, कन्या राशि के सूर्य व मेष के चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। शनि वैवाहिक जीवन में वाणी से विवाद ला सकता है।

12. मीन- आज मङ्गल तृतीय व चन्द्रमा द्वितीय शुभ है। जांब में सप्तम सूर्य , द्वादश चन्द्रमा व इस राशि में गुरु व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता दे सकता है। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व गुड़ का दान करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article