अध्यात्म

Today Horoscope 08 July 2023 In Hindi: धनु-कुंभ वालों का दिन होगा एकदम कमाल, राशि अनुसार जान लें अपने दिन का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jul 8, 2023, 06:03 AM IST

Today Rashifal 08 July 2023 In Hindi: आज का दिन धनु और कुंभ राशि समेत इन राशियों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है। ज्योतिष अनुसार देखें आज के शनिवार के दिन क्या करना रहेगा सही और किन कामों को करने से खास बचना होगा।

Image

राशिफल 08 जुलाई 2023

Today Rashifal 08 July 2023 In Hindi: आज के दिन चन्द्रमा कुम्भ राशि में है व शनि भी कुम्भ तथा गुरु मेष में है। सूर्य अब मिथुन में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज शनि व चन्द्रमा एकसाथ कुम्भ राशि में गोचर करेंगे। कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला व कर्क राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मिथुन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

Horoscope Today in hindi

1 मेष- आज एकादश शनि तथा चन्द्रमा व इस राशि के गुरु व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

2 वृष-आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

3 मिथुन-सूर्य अब इसी राशि में हैं। मङ्गल व सूर्य राजनीतिज्ञों के लिए शुभ है। आज के दिन एकादश गुरु व नवम चन्द्रमा जॉब के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

4 कर्क- सूर्य इसी राशि से द्वादश धार्मिक कार्यों के लिए अच्छा है। गुरु दशम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज कुम्भ राशि में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। मङ्गल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें।

5 सिंह- चन्द्रमा सप्तम व गुरु नवम रहकर जॉब के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जॉब में किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यवसाय संबंधी नवीन योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।

6 कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम व गुरु अष्टम हैं। शनि व्यवसाय में लाभ देंगे।अष्टम शनि स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। शनि भी कुम्भ का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7 तुला- चन्द्रमा -शनि इसी राशि से पंचम तथा गुरु सप्तम भाव में होकर व्यवसाय के लिए शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपराजिता का वृक्ष लगाएं।

8 वृश्चिक- शनि चतुर्थ भाव में रहकर पारिवारिक सुख में प्रगति देंगे। गुरु खष्ठम स्वास्थ्य सुख के लिए मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है ।कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व मूंग का दान करें।

9 धनु- आज शनि व चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय गोचररत है। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें।

10 मकर- शनि द्वितीय,सूर्य इसी राशि से खष्ठम में व गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। पॉलिटिकल कॅरियर में प्रोग्रेस है। यात्रा से सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

11 कुंभ - सूर्य पंचम व शनि -चन्द्रमा इसी राशि में है। चन्द्रमा कुम्भ तथा गुरु मेष में है। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुभ है। किसी अस्पताल में मरीजों को फलों का दान करना श्रेयष्कर है।

12 मीन- चन्द्रमा-शनि कुम्भ तथा सूर्य इसी राशि से चतुर्थ व गुरु इसी राशि से द्वितीय गोचर में शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। राजनीति में लाभ के संकेत दे रहे हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article