अध्यात्म

Horoscope Today 07 May 2023: वृष, कन्या और तुला राशि के जातकों को जॉब में मिलेगी सफलता, जानें बाकियों का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: अवनी बागरोला
  • Updated May 7, 2023, 05:46 AM IST

Horoscope Today 07 May 2023, Aaj Ka Rashifal In Hindi: आज 06 मई 2023 है। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। आज वृष, कन्या व तुला राशियों के लोगों को जॉब में सफलता मिलेगी। वहीं, मेष, मिथुन और वृश्चित राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। इसके अलावा धनु और कर्क राशि के छात्रों को जॉब में नए अवसर मिलेंगे। हालांकि मीन राशि के जातक को स्वास्थ के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। चलिए अब, मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक, धनु, मकर, कर्क और कुंभ समेत आज के सभी 12 राशिफल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Image

Horoscope Today, 07 May 2023

Horoscope Today 07 May 2023, Aaj Ka Rashifal In Hindi: आज के दिन चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है व अनुराधा नक्षत्र है। सूर्य अभी कुम्भ व गुरु मेष में है। शनि कुम्भ में गोचर रत हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृश्चिक व धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

1.मेष- आज अष्टम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु आध्यात्म में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं।नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

2.वृष--आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। जाँब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।

3.मिथुन-शनि नवम व चन्द्रमा खष्ठम शुभ है। आज के दिन गुरु व शुक्र व्यवसाय के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

4.कर्क- सूर्य इसी राशि से दशम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज पंचम भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आसमानी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। आज सूर्य के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

5.सिंह- गुरु नवम व सूर्य इसी राशि से भाग्य भाव में शुभ रहेंगे। गुरु- चन्द्रमा परिवार के लिए शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र जांब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

6. कन्या-बुध व शुक्र व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। अष्टम गुरु व तृतीय चन्द्रमा जाँब के लिए लाभकारी है। शनि भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7.तुला- सूर्य इसी राशि से सप्तम तथा चन्द्रमा द्वितीय भाव में होकर शुभ फलदायक हैं।जाँब को लेकर उन्नयन संभव है।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। बैगनी रंग शुभ है।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।शिव मंदिर में बेल का वृक्ष लगाएं।

8.वृश्चिक- शुक्र व्यवसाय सम्बंधित कार्यों में प्रगति देंगे। इस राशि के चन्द्रमा शिक्षा के लिए मंगलमय है। आज का दिन जाँब के लिए सफलता का है । मेष व कर्क के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल है।हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9.धनु- आज चन्द्रमा द्वादश व गुरु इसी राशि से पंचम गोचररत है। संतान की सफलता को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा रंग शुभ है। गुरु व मङ्गल शुभ हैं। तिल व चावल का दान करें।

10. मकर- शनि द्वितीय तथा गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी । परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। आसमानी रंग शुुभ है।

11. कुंभ- सूर्य तृतीय में व शनि इसी राशि में है। बिजनेस को लेकर लाभ रहेगा। घर में नवीन कार्य आरंभ होंगे । गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुुभ है। विष्णु जी की उपासना करें व अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।

12 मीन- सूर्य इसी राशि से द्वितीय शुभ हैं। जाँब में उन्नति होगी। बुध व गुरु आईटी व फाइनेंसियल जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article