अध्यात्म

Holika Dahan Purnima 2023 Date And Muhurat: आज है होलिका दहन पूर्णिमा, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 7, 2023, 12:31 PM IST

Phalgun Purnima 2023 Date And Muhurat: सनातन धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) का खास महत्व माना जाता है क्योंकि इस दिन होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है। ये पूर्णिमा रंग वाली होली (Rangwali Holi) से एक दिन पहले पड़ती है।

Image

फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है

Falgun (Phalgun) Purnima 2023 Date, Time, Puja Vidhi And Significance: फाल्गुन पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी के साथ चंद्र देव की पूजा करने का भी विधान है। मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा पर व्रत रखने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। साथ ही धन, वैभव की प्राप्ति और मानसिक कष्टों का निवारण होता है। बता दें कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद दान का भी महत्व है। लेकिन इस साल फाल्गुन पूर्णिमा कब है इसको लेकर संशय बना हुआ है। तो आईए जानते हैं फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि, तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

फाल्गुन पूर्णिमा 2023 तारीख (Falgun Purnima 2023 Date)

इस साल फाल्गुनी पूर्णिमा 7 मार्च को है। ये वसंत पूर्णिमा और दोल पूर्णिमा के नाम से भी प्रसिद्ध है।

फाल्गुन पूर्णिमा 2023 मुहूर्त (Falgun Purnima 2023 Muhurat)

पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 06 मार्च को शाम 04 बजकर 17 मिनट से शुरू हो रही है। जो कि 07 मार्च की शाम 06 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि को मानते हुए फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 07 मार्च को रखा जाएगा।

फाल्गुन पूर्णिमा 2023 पर होलिका दहन मुहूर्त (Holika Dahan 2023 Date And Time)

7 मार्च 2023 की शाम 06:24 बजे से रात 08:51 बजे तक

फाल्गुन पूर्णिमा का महत्व (Falgun Purnima 2023 Significance)

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन राजा हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को आग में जलाने का प्रयत्न किया था। लेकिन पालनहर्ता श्री हरी विष्णु के आशीर्वाद से प्रह्लाद को जरा सी भी खरोच नहीं आई बल्कि अग्नि में प्रह्लाद को लेकर बैठी होलिका जलकर खाक हो गई। तभी से मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर दान आदि करने से सौभाग्य की प्राप्ति के साथ अच्छे स्वास्थ्य का भी वरदान मिलता है। इस दिन भगवान विष्णु के अलावा शंकर भगवान की भी पूजा की जाती है। साथ ही शाम को चंद्रमा की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि फाल्गुनी पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक उपवास रखने से सारे कष्टों का निवारण होता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article