अध्यात्म

March 2023 Festivals Calendar: मार्च में कब है होली, चैत्र नवरात्रि, रमजान, आमलकी एकादशी, गणगौर पूजा और अन्य त्योहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 28, 2023, 08:06 AM IST

March 2023 Vrat-Tyohar: मार्च महीने में होलिका दहन (Holika Dahan), रंगवाली होली (Holi 2023), चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri), आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi), गणगौर पूजा (Gangaur Puja), रमजान (Ramadan), लक्ष्मी पंचमी (Lakshmi Panchami) समेत कई व्रत-त्योहार पडे़ंगे। जानें इन सभी त्योहारों की तारीखें।

Image

मार्च 2023 में पड़ने वाले व्रत-त्योहार

March Festivals List 2023: मार्चमहीना व्रत-त्योहारों के लिहाज से खास माना जाता है। इस महीने हिंदुओं का प्रमुख त्योहार होली (Holi) पड़ता है। इस साल 8 मार्च को रंगवाली होली खेली जाएगी तो वहीं होलिका दहन (Holika Dahan) 7 मार्च को किया जाएगा। इसके साथ ही 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत हो जाएगी। मुस्लिमों का पाक महीना रमजान (Ramadan 2023) भी मार्च में ही शुरू हो रहा है। यहां आप जानेंगे मार्च में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों की डेट्स।

मार्च 2023 व्रत-त्योहार (March 2023 Festivals List)

3 मार्चशुक्रवारआमलकी एकादशी
4 मार्चशनिवारप्रदोष व्रत
7 मार्चमंगलवारहोलिका दहन, छोटी होली
8 मार्चबुधवारहोली, दुलहंडी, शब-ए-बारात
9 मार्चगुरुवारभाई दूज, भ्रातृ द्वितीया
11 मार्चशनिवारभालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी
12 मार्चरविवाररंग पंचमी
14 मार्चमंगलवारशीतला सप्तमी
15 मार्चबुधवारशीतला अष्टमी, बसोड़ा, मीन संक्रांति
18 मार्चशनिवारपापमोचिनी एकादशी
19 मार्चरविवारप्रदोष व्रत
21 मार्चमंगलवारचैत्र अमावस्या, दर्श अमावस्या
22 मार्चबुधवारचैत्र नवरात्रि प्रारंभ, गुड़ी पड़वा, युगादी, रमजान शुरू
24 मार्चशुक्रवारमत्स्य जयंती, गणगौर, गौरी पूजा
25 मार्चशनिवारलक्ष्मी पंचमी
27 मार्चसोमवारयमुना छठ
30 मार्चगुरुवारराम नवमी

आमलकी एकादशी (3 मार्च 2023)

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी का व्रत किया जाता है। आमलकी एकादशी को आंवला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ आंवला के पेड़ की पूजा की जाती है।

प्रदोष व्रत (4 मार्च 2023)

4 मार्च को प्रदोष का व्रत किया जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है और प्रदोष का व्रत किया जाता है ।

होलिका दहन (7 मार्च 2023)

फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाएगा। 7 मार्च को होलिका दहन होगा ।

होली (8 मार्च 2023)

8 मार्च को सारे देश में होली खेली जाएगी । इसे दुलहंदी के नाम से भी जाना जाता है।

रंग पंचमी (12 मार्च 2023)

चैत्र माह की पंचमी को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है । मान्यता है कि इस दिन देवी देवता पृथ्वी पर होली खेलने आते हैं।

शीतला सप्तमी (14 मार्च 2023)

चैत्र मास की सप्तमी को शीतला माता की पूजा व व्रत किया जाएगा।

शीतला अष्टमी, बासौदा (15 मार्च 2023)

बासौदा या बासौडा का त्योहार मनाया जाता है इस दिन शीतला माता की पूजा होती है और बासी भोजन को भोग लगाया जाता है।

पापमोचिनी एकादशी (18 मार्च 2023)

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा और व्रत किया जाएगा।

चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा (22 मार्च 2023)

22 मार्च को चैत्र नवरात्रि शुरू होगी ।इस दिन को हिंदू नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है। महाराष्ट्र का प्रमुख त्योहार गुड़ी पड़वा भी इसी दिन मनाया जाएगा।

मत्स्य जयंती, गौरी पूजा (24 मार्च 2023)

इस दिन भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की पूजा की जाएगी। वहीं इस दिन गणगौर तीज का त्योहार भी मनाया जाएगा।

लक्ष्मी पंचमी (25 मार्च 2023)

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को लक्ष्मी पंचमी के रुप में मनाया जाएगा।

राम नवमी (30 मार्च 2023)

30 मार्च को नवरात्रि का समापन होगा और राम नवमी मनाई जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article