Hartalika Teej Vrat Paran Time Today (हरतालिका तीज व्रत का पारण टाइम क्या है): कल सुहागिनों का खास हरतालिका तीज का खास त्योहार था और इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने जीवनसाथी के लिए निर्जला उपवास में रहीं। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं न कुछ खाती हैं और ना ही पीती हैं। यानी इस दिन पानी भी नहीं पिया जाता है। अब कल तो इसकी पूजा हो गई लेकिन आज 27 अगस्त को पारण कब और कितने बजे होगा, इसके बारे में आप यहां से जान सकते हैं। यहां से आप देख सकते हैं कि हरतालिका तीज का पारण कितने बजे करना है और साथ ही जानें कि पानी कितने बजे पी सकते हैं।
हरतालिका तीज पारण मुहूर्त 2025 (Hartalika Teej Ka Paran Kitne Baje Hai)
साल 2025 में हरतालिका तीज का पारण 27 अगस्त 2025 की सुबह 05 बजकर 57 मिनट के बाद किया जा सकता है। व्रत पारण के समय यूपी-बिहार में सत्तू और चीनी का मिश्रण खाया जाता है तो वहीं, कुछ स्थानों पर मिठाई और पानी के साथ व्रत खोला जाता है।
हरतालिका तीज व्रत का पारण कैसे करें? (Hartalika Teej Vrat Ka Paran Kaise Kare)
- हरतालिका तीज व्रत पारण से पहले स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद शिव-पार्वती की विधि विधान पूजा करें।
- फिर सुहाग का सामान किसी महिला को दान करें।
- इसके बाद कुछ मीठा खाकर और पानी पीकर अपना व्रत खोल लें।
आज पानी कब पी सकते हैं? (Hartalika Teej Mein Pani Kab Piye)
हरतालिका तीज व्रत में पानी तो अगले दिनपारण के समय पर यानी सूर्योदय के बाद ही पिया जाता है, लेकिन जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं या किसी कारण से इतने लंबे समय तक बिना पानी पिए नहीं रह पाती हैं वो शाम की पूजा या चांद निकलने के बाद पानी पी लेती हैं।
