Hartalika Teej 2025 Sargi Timing in India: हरतालिका तीज का त्योहार आज है। करवा चौथ की तरह तीज पर भी सरगी का खास महत्व होता है। सरगी के साथ ही इस त्योहार की शुरुआत होती है। सरगी खाने के भी खुछ खास नियम होते हैं, यहां उन नियम के बारे में बताया गया है। साथ ही यहां सरगी का शुभ समय भी बताया गया है। मुहूर्त के हिसाब से ही सरगी खाने का विधान है। यहां से आप सरगी का मुहूर्त, महत्व और सरगी के नियम के बारे में विस्तार से जानें।
सरगी का शुभ समय (Hartalika Teej Sargi Time 2025)
हरतालिका तीज व्रत में सरगी के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:27 बजे से 5:12 बजे तक रहने वाला है।
हरतालिका तीज सरगी नियम (Hartalika Teej Sargi Rules)
- महिलाओं को हमेशा स्नान करने के बाद ही सरगी खानी चाहिए।
- सरगी में खासतौर से मिठाई, मेवा का सेवन किया जाता है।
- सरगी में फल, जूस, खीर आदि का सेवन करना भी सही माना जाता है।
- सरगी में नारियल पानी लेने से शरीर में पानी की कमी नहीं महसूस होती है।
- गलती से भी नमक वाले भोजन सरगी में नहीं करना चाहिए।
- सरगी हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में होती है। इसलिए मुहूर्त का ध्यान रखें।
सरगी का महत्व (Hartalika Teej Significance)
हरतालिका तीज व्रत के दिन महिलाएं भोजन और पानी नहीं पीती हैं। ऐसे में सरगी शरीर को ताकत देती है। साथ ही सरगी को शुभ और पवित्र माना जाता है। सरगी को शिव-पार्वती का आशीर्वाद माना जाता ह।
