अध्यात्म

Hartalika Teej 2023 Date: हरतालिका तीज पर करें ये अचूक उपाय, दांपत्य जीवन में बढ़ेगी खुशहाली

Hartalika Teej 2023 Date And Time: सनातन धर्म में हरतालिका तीज व्रत का बहुत महत्व है। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। कब है हरतालिका तीज। हरतालिका तीज डेट, शुभ मुहू्र्त और उपाय। यहां जानें सारी डिटेल।

Image

Hartalika Teej 2023 Date And Time

Hartalika Teej 2023 Date And Time: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का खास महत्व है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस हरतालिका तीज का व्रत करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है और साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। इस व्रत को कुंवारी लड़किया भी कर सकती हैं। जो कुंवारी लड़कियां हरतालिका तीज का व्रत विधि विधान से करती हैं उनको मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार ये व्रत इस साल 18 सितंबर 2023 को सोमवार के दिन रखा जाएगा। हरतालिका तीज के दिन कुछ उपायों को करने से दांपत्य जीवन की सारी परेशनियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं हरतालिका तीज के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

हरतालिका तीज उपाय( Hartalika Teej 2023 Upay)

दांपत्य जीवन में सुख के लिए

अगर पति-पत्नी के बीच दूरियां रहती हैं तो हरितालिका तीज के दिन निर्जल व्रत करें। शिव मंदिर में भगवान शिव के सामने चौमुखी घी का दीपक जलाएं। साथ ही माता पार्वती को लाल चूड़ियां अर्पित करें। "नमः शिवाय" मंत्र को 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

जल्दी विवाह के लिए

यदि आपके विवाह में देरी हो रही हो तो हरतालिका तीज के दिन किसी पवित्र नदी से मिट्टी लेकर शिवलिंग बनाएं और उसको चौकी पर स्थापित करें। उस शिवलिंग की विधि- विधान से पूजा कर दूध से अभिषेक करें। शिवलिंग पर बेलपत्र और फूल अर्पित करें। शिवलिंग की 11 बार परिक्रमा कर कात्यायनी महामाये महायोगिनी धीश्वरी नन्दगोपसुतं देवि पतिं में कुरु ते नम: मंत्र जरूर करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी।

मनचाहे वर के लिए

यदि आप मनचाहे जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं तो आप हरतालिका तीज के दिन शाम के समय भगवान शिव और पार्वती के मंदिर जाएं और 11 तेल के दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से आपको मनचाहा वर मिल सकता है। ऐसा करने से आपकी सारी इच्छा पूरी होगी।

दांपत्य जीवन में प्रेम के लिए

अगर आप अपने दांपत्य जीवन में प्रेम बनाए रखना चाहती हैं तो हरतालिका तीज के दिन दूध में केसर मिलाकर शिव और माता पार्वती का अभिषेक करें। ऐसा करने से पति पत्नि के बीच प्रेम बढ़ता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article