Hanuman Jayanti Fast Rules, हनुमान जयंती व्रत नियम: हनुमान जयंती का पावन पर्व भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व है। हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि के दिन पर हनुमान जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि सच्चे मन से किए गए हनुमान जयंती व्रत से सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आज 2 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के दिन पर बजरंग बली के भक्त हनुमान जन्मोत्सव मना रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी आज हनुमान जयंती के दिन पूजा-पाठ के साथ व्रत रख रहे हैं, तो कुछ विशेष नियमों का पालन करना अनिवार्य हो सकता है। देखें हनुमान जयंती व्रत नियम, कैसे करें हनुमान जयंती का व्रत, फास्ट रूल्स हनुमान जयंती।
हनुमान जयंती व्रत का महत्व
हनुमान जयंती का व्रत रखने से भय, रोग और दुख दूर होते हैं। भगवान हनुमान की कृपा से साहस, शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। यह व्रत जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और व्यक्ति को हर बाधा से लड़ने की शक्ति देता है। श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया हनुमान जयंती व्रत निश्चित ही आपके जीवन में सुख, शांति और सफलता लेकर आता है।
हनुमान जयंती 2026 पूजा विधि
हनुमान जी हनुमान जयंती के व्रत में सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और तुलसी अर्पित किए जाते हैं। इसके साथ ही गुड़-चना या बूंदी का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करने से विशेष फल प्राप्त होता है।
व्रत का संकल्प और तैयारी
हनुमान जयंती के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
इसके बाद भगवान हनुमान के सामने व्रत का संकल्प लें।
पूजा स्थान को साफ करके लाल कपड़ा बिछाएं और हनुमान जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
हनुमान जयंती व्रत के नियम
व्रत के दौरान सात्विक भोजन करें या निर्जला व्रत भी रखा जा सकता है।
इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और मन, वचन व कर्म से शुद्ध रहना आवश्यक है।
झूठ बोलने, क्रोध करने और नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए।
क्या हनुमान जी के व्रत में पानी पी सकते हैं
हां, हनुमान जयंती के व्रत में पानी पिया जा सकता है। यह आमतौर पर 'फलाहारी व्रत' होता है, जिसमें आप पानी, चाय, दूध, जूस और फल ले सकते हैं। हालांकि, कुछ लोग अपनी क्षमता के अनुसार निर्जला (बिना पानी के) व्रत भी रखते हैं।
क्या हनुमान जयंती के व्रत में नमक खा सकते हैं
हनुमान जयंती के व्रत में आप साधारण नमक नहीं, बल्कि व्रत वाला सेंधा नमक खा सकते हैं।
क्या करें और क्या न करें
हनुमान जयंती के इस पावन दिन पर भक्तगण मांसाहार, शराब और तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल न करें। लहसुन-प्याज से भी परहेज करना चाहिए। साथ ही साथ हनुमान जयंती व्रत का विशेष लाभ प्राप्त करने के लिए जरूरतमंदों को दान करना और बंदरों को गुड़-चना खिलाना शुभ माना जाता है।
