Daily Horoscope (आज का राशिफल) 12 July 2026 : आज 12 जुलाई 2026, रविवार को चंद्रमा वृष राशि में मंगल के साथ गोचर कर रहे हैं। आज प्रदोष व्रत का विशेष संयोग है, इसलिए भगवान शिव की पूजा, रुद्राभिषेक, ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप और माता शक्ति की उपासना अत्यंत फलदायी मानी गई है। आज श्रीरामचरितमानस का नियमित पाठ आरंभ करना भी शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि ग्रहों की स्थिति के अनुसार सभी 12 राशियों का आज का राशिफल क्या रहेगा।
मेष राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा और मंगल आपकी राशि से दूसरे भाव में हैं, जिससे आर्थिक मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और परिवार में कोई नया शुभ कार्य शुरू हो सकता है। जॉब में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होंगी। स्टूडेंट्स को करियर पर पूरा ध्यान देना चाहिए। प्रेम संबंधों में भावुकता से बचें।
उपाय: सूर्योपासना करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और मंगल आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्टूडेंट्स को करियर में नई उपलब्धि मिल सकती है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से विवाद की आशंका है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। विशेष प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और उड़द का दान करें।
शुभ अंक: 03, 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा व्यय भाव में हैं। व्यवसाय विस्तार के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। लंबे समय से रुका बिजनेस प्रोजेक्ट आगे बढ़ सकता है। सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा अन्न और फल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, बैंगनी
शुभ अंक: 03, 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा लाभ भाव में और गुरु आपकी राशि में हैं, जिससे व्यापारिक यात्रा के योग बनेंगे। नए प्रयासों में अभी अपेक्षित सफलता मिलने में समय लग सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग भविष्य में लाभ देगा। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है। मानसिक तनाव से बचें।
उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: सफेद, नारंगी
शुभ अंक: 02, 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा कर्म भाव में हैं। संतान की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। व्यवसाय में नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। जॉब बदलने का विचार बन सकता है। प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए साथी के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें तथा गुड़ और गेहूं का दान करें।
शुभ रंग: पीला, नारंगी
शुभ अंक: 03, 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल
भाग्य भाव में चंद्रमा और मंगल का संयोग आपके लिए शुभ रहेगा। आईटी, बैंकिंग और कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। प्रमोशन और जॉब परिवर्तन के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
शुभ अंक: 05, 07
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा अष्टम भाव में हैं। नौकरी में प्रगति के संकेत मिलेंगे, विशेषकर आईटी, वित्त और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, लेकिन अत्यधिक आकर्षण और आवेश से बचें। बाहर का भोजन करने से परहेज करें।
उपाय: सूर्योपासना करें और घर से निकलने से पहले पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नीला, हरा
शुभ अंक: 04, 05
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और मंगल सप्तम भाव में हैं। व्यवसाय में वातावरण अनुकूल रहेगा और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें तथा सूर्य पूजा अवश्य करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
शुभ अंक: 03, 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा छठे भाव में हैं। जॉब और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं, इसलिए धैर्य रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल, हरा
शुभ अंक: 03, 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा पंचम भाव में हैं, जिससे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नौकरी में नए दायित्व मिलने से तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य रखने से लाभ मिलेगा। बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट योजनाबद्ध तरीके से पूरे होंगे। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, हरा
शुभ अंक: 05, 08
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं। विद्यार्थियों को आशातीत सफलता मिलने के योग हैं। व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग पाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
शुभ अंक: 03, 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि का आज का राशिफल
आज करियर में प्रगति के अच्छे योग हैं। चंद्रमा तीसरे और गुरु पंचम भाव में हैं, जिससे अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें तथा फलों का दान करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
