अध्यात्म

Guru Uday 2023: गुरु के उदय होने के साथ इन राशियों का भाग्‍योदय, अप्रैल में बनने वाला है 'केंद्र त्रिकोण राजयोग'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2023, 10:04 PM IST

Jupiter Rise in Meen: वैदिक ज्‍योतिष में बृहस्पति ग्रह को देवगुरु का दर्जा दिया गया है। अभी ये मीन राशि में हैं और एक साल बाद ये 22 अप्रैल को राशि परिवर्तन करने के साथ 29 अप्रैल को उदित होने जा रहे हैं। गुरु का यह उदय ‘केंद्र त्रिकोण राजयोग’ बनाएगा। जिसका सबसे अधिक लाभ तीन राशि के जातकों को मिलेगा।

Image

गुरु का उदय और केंद्र त्रिकोण राजयोग करेगा इन राशियों का भाग्‍योदय

KEY HIGHLIGHTS
  • 22 अप्रैल को राशि परिवर्तन और 29 अप्रैल को उदय
  • मीन राशि परिवर्तन कर मेष राशि में पहुंचेगे गुरु ग्रह
  • गुरु उदय के साथ बन रहा केंद्र त्रिकोण राजयोग देगा लाभ

Guru Uday 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय चक्र के साथ समय- समय पर उदय और अस्त होते हैं। ये राशि परिवर्तन करने के अलावा दूसरे ग्रहों के साथ युति भी करते हैं। ग्रहों के चाल में होने वाले इस परिवर्तन का शुभ और अशुभ प्रभाव देश- दुनिया पर पड़ता है। देवताओं के गुरु बृहस्पति ग्रह को देवताओं का गुरु माना गया है। इसलिए इन्‍हें गुरु ग्रह भी कहते है। गुरु एक साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु इस साल 22 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इससे पहले 1 अप्रैल को गुरु अस्‍त हो जाएंगे और दोबारा से 29 अप्रैल को मेष राशि में उ‍दय होंगे। गुरु का यह उदय ‘केंद्र त्रिकोण राजयोग’ बनाएगा। कई राशि के जातकों के लिए गुरु का यह उदय बेहद शुभ होने वाला है।

मिथुन राशि

गुरु उदय के साथ बन रहा केंद्र त्रिकोण राजयोग इस राशि के जातकों को बहुत ही अनुकूल फल देगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलेगा। वहीं, नौकरी कर रहे लोगों को जबरदस्‍त प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलने का प्रबल योग हैं। व्‍यापार कर वाले लोग अपनी ड्रीम डील को फाइनल कर सकते हैं। पुराने निवेश से लोगों को लाभ होगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ पारिवारिक जीवन भी बेहतर बनेगा।

कर्क राशि

केंद्र त्रिकोण राजयोग कर्क राशि के जातकों के लिए भी बहुत ही लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु इस राशि से नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। जिसके प्रभाव से इस राशि के जातकों का भाग्‍योदहो सकता है। इन्‍हें अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और लंबे समय से अटके हुए काम बनने लगेंगे। करियर-व्‍यापार के लिए इन्‍हें लंबी यात्रा करना पड़ सकता है। विदेश में पढ़ाई करने का साना देख रहे जातकों का सपना पूरा हो सकता है।

कुंभ राशि

केंद्र त्रिकोण राजयोग कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही फलदायी साबित होने वाला है। गुरु इस राशि के दशम भाव में उदय होंगे। जिससे इन्‍हें खूब धन लाभ मिल सकता है। इन्‍हें कहीं से अचानक पैसा मिल सकता है। कई स्‍त्रोतों से आय होने से आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा और घर में संपन्‍नता आएगी। आपकी वाणी की मधुरता रूके काम को पूरा कराएगा। इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article