Guru Pushya Nakshatra 2023: आज यानि 27 अप्रैल दिन गुरुवार को साल 2023 का दूसरा गुरु पुष्य योग है। ये योग सभी योगों में प्रधान माना जाता है। मान्यता है कि इस शुभ योग में किए गए सभी कार्य सफल होते हैं। इसलिए कई लोग अपने नए काम की शुरुआत करने के लिए गुरु पुष्य योग का इंतजार करते हैं। ये शुभ योग नया व्यापार शुरू करने, नई प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार पुष्य नक्षत्र में ही धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी जी का जन्म हुआ था। जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन पड़ता है तो इसे गुरु पुष्यामृत योग (Guru Pushya Amrit Yog 2023) कहते हैं।
गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदें? (What to Buy In Guru Pushya Nakshatra?)
- गुरु पुष्य नक्षत्र योग में स्वर्ण खरीदना शुभ माना जाता है। क्योंकि गुरु की कारक धातु सोना है। अगल सोना नहीं खरीद सकते तो पीतल या चांदी की चीजें खरीदें।
- इस नक्षत्र में वाहन, भूमि, भवन और बहीखाते खरीदना शुभ होता है।
- इस दिन घर निर्माण का कार्य शुरू करना शुभ माना जाता है।
- इस दिन सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मां लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाना शुभ होता है।
- इस दिन दाल, बेसन, कड़ी, खिचड़ी, बूंदी के लड्डू आदि चीजों का दान शुभ होता है।
- इस दिन गंगाजल, पूजा की वस्तुएं, पीले रंग की वस्तु, किचन के सामान, पुस्तक आदि खरीदना भी शुभ होता है।
- गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या न खरीदें? चमड़ा, शादी से संबंधित चीजें, चीनी बर्तन, बाथरूम से संबंधित सामग्री, नकली सजावटी सामान, काली वस्तुएं, कांच का सामान, भूरे और बदरंग कपड़े इस दिन खरीदने से बचना चाहिए।
गुरु पुष्य नक्षत्र 2023 डेट और टाइम (Guru Pushya Nakshatra 2023 Muhurat)
साल 2023 में कुल 4 गुरु पुष्य नक्षत्र पड़ने हैं। जिनमें से एक गुरु पुष्य योग 30 मार्च को पड़ चुका है, दूसरा आज यानी 27 अप्रैल को पड़ा है। वहीं 2 अभी बाकी हैं। नीचे देखिए 2023 में पड़ने वाले सभी गुरु पुष्य नक्षत्र योगों की डेट और टाइम।
| दिनांक | आरंभ काल | समाप्ति काल |
| गुरुवार, 30 मार्च 2023 | 10:59 PM | 06:13 AM, 31 मार्च |
| गुरुवार, 27 अप्रैल 2023 | 06:59 AM | 05:43 AM, 28 अप्रैल |
| गुरुवार, 25 मई 2023 | 05:25 AM | 05:53 PM |
| गुरुवार, 29 दिसंबर 2023 | 01:05 AM | 07:12 AM |
गुरु पुष्य योग में भूलकर भी न करें विवाह
शास्त्रो में इस बात का वर्णन किया गया है कि एक श्राप के अनुसार इस दिन किया हुआ विवाह कभी भी सफल नहीं होगा। इसलिए इस दिन विवाह करने से बचा जाता है।
