अध्यात्म

Guru Purnima Aarti Lyrics: जय गुरुदेव अमल अविनाशी हिंदी लिरिक्स लिखित, गुरु पूर्णिमा पर करें गुरु को समर्पित आरती

Guru Purnima Aarti Lyrics In Hindi: गुरु पूर्णिमा की आरती गुरुओं को समर्पित है। गुरु पूर्णिमा की आरती जय गुरुदेव अमल अविनाशी के हिंदी लिरिक्स लिखित में आप यहां देख सकते हैं। इस आरती के जरिए आप अपने गुरु को नमन कर सकते हैं।

Image

गुरु पूर्णिमा की आरती लिरिक्स हिंदी में (Pic: iStock)

Guru Purnima Aarti Lyrics In Hindi: आरती श्रद्धा पूर्ण पूजा को दिखाने का ही एक तरीका है जिसमें हम अपने पूजनीश् का गुणगान करते हैं। गुरु पूर्णिमा की पूजा में भी आरती का एक महत्वपूर्ण स्थान है। गुरु पूर्णिमा की आरती, जय गुरुदेव अमल अविनाशी... है। इस आरती के माध्यम से हम अपने गुरुओं को नमन करते हैं और उनको हमारे जीवन को सही दिशा देने के लिए धन्यवाद करते हैं। यहां देखें गुरु पूर्णिमा की आरती जय गुरुदेव अमल अविनाशी के हिंदी लिरिक्स लिखित में।

गुरु पूर्णिमा की आरती लिरिक्स हिंदी में

जय गुरुदेव अमल अविनाशी, ज्ञानरूप अन्तर के वासी,

पग पग पर देते प्रकाश, जैसे किरणें दिनकर कीं। आरती करूं गुरुवर की॥

जब से शरण तुम्हारी आए, अमृत से मीठे फल पाए,

शरण तुम्हारी क्या है छाया, कल्पवृक्ष तरुवर की। आरती करूं गुरुवर की॥

ब्रह्मज्ञान के पूर्ण प्रकाशक, योगज्ञान के अटल प्रवर्तक।

जय गुरु चरण-सरोज मिटा दी, व्यथा हमारे उर की। आरती करूं गुरुवर की।

अंधकार से हमें निकाला, दिखलाया है अमर उजाला,

कब से जाने छान रहे थे, खाक सुनो दर-दर की। आरती करूं गुरुवर की॥

संशय मिटा विवेक कराया, भवसागर से पार लंघाया,

अमर प्रदीप जलाकर कर दी, निशा दूर इस तन की। आरती करूं गुरुवर की॥

भेदों बीच अभेद बताया, आवागमन विमुक्त कराया,

धन्य हुए हम पाकर धारा, ब्रह्मज्ञान निर्झर की। आरती करूं गुरुवर की॥

करो कृपा सद्गुरु जग-तारन, सत्पथ-दर्शक भ्रांति-निवारण,

जय हो नित्य ज्योति दिखलाने वाले लीलाधर की। आरती करूं गुरुवर की॥

आरती करूं सद्गुरु की, प्यारे गुरुवर की, आरती करूं गुरुवर की।

इस आरती को आप पूजा के बाद कर सकते हैं। ये आरती गुरु की महिमा दर्शाने का एक श्रद्धापूर्ण माध्यम है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article