अध्यात्म

Shani Trayodashi 2022: इन 5 राशियों पर चल रही है शनि की 'महादशा', बचने के लिए करें ये उपाय

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 01:06 PM IST

Shani Sade Sati And Shani Dhaiya Upay: शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से पीड़ित 5 राशि वालों के लिए शनि त्रयोदशी का दिन खास होने वाला है। जानें किन उपायों से आपको मिलेगा लाभ।

Image

शनि त्रयोदशी 2022 के उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • शनि त्रयोदशी का दिन 5 राशियों के लिए खास रहेगा
  • शनि त्रयोदशी 5 नवंबर को पड़ रही है
  • ये दिन शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए खास माना जाता है

Shani Trayodashi 2022: शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए शनि त्रयोदशी का दिन बेहद खास माना जाता है। जब प्रदोष व्रत शनिवार के दिन आता है तो उसे शनि त्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। 5 नवंबर को शनि त्रयोदशी पड़ रही है। ये त्रयोदशी उन जातकों के लिए खास रहने वाली है जिन पर शनि साढ़े साती या ढैय्या चल रही है। बता दें इस समय मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या है तो मकर, धनु और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती है। ऐसे में इन पांचों राशियों के जातकों के लिए 5 नवंबर का दिन बेहद ही खास होने वाला है।

शनि त्रयोदशी 2022 पर शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से मुक्ति के उपाय (Shani Sade Sati and Shani Dhaiya Upay on Shani Trayodashi 2022)

  • शनि त्रयोदशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर शनि देव का ध्यान करें। इसके बाद एक दीपक में सरसों का तेल डालकर जलाएं। ऐसा करने से शनि साढ़े साती और ढैय्या से राहत मिलेगी।
  • शनि त्रयोदशी के दिन शनि से संबंधित चीजों का दान अवश्य करें। ये उपाय शनि साढ़े साती या ढैय्या से पीड़ित जातक जरूर करें इससे शनि पीड़ा से कुछ राहत मिल जाएगी।
  • सात तरह के अनाज सवा किलो की मात्रा में लें और इन अनाजों को अपने सिर से 7 बार घुमाकर इन्हें पक्षियों के आगे डालें। ऐसा करने से शनि ग्रह मजबूत होता है।
  • शनि त्रयोदशी के दिन शनि देव की प्रतिमा पर सरसों का तेल अर्पित करें। इसके साथ ही मुमकिन हो तो काले रंग का कपड़ा भी चढ़ाएं। इस उपाय से शनि साढ़े साती का प्रभाव कम किया जा सकता है।
  • शनि त्रयोदशी के दिन एक बर्तन में पानीलेकर उसमें गंगा जल डालें। इसके बाद उसमें थोड़ी चीनी और काला तिल मिलाकर इस मिश्रण को पीपल के पेड़ की जड़ में डाल दें। फिर पीपल के पेड़ की तीन बार परिक्रमा लगाएं। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
  • शनि त्रयोदशी के दिन काले कपड़े, काले तिल, काली दाल, लोहे का सामान, कंबल इत्यादि का दान करने से शनि दोष कुछ कम होता है।

शनि त्रयोदशी 2022: शनि त्रयोदशी के दिन शनि देव की विधि विधान पूजा जरूर करें ऐसा करने से आपके ऊपर शनि देव की विशेष कृपा सदैव के लिए बनी रहेगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article